31 मार्च तक बढ़ाया गया लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ाया गया लॉकडाउन देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। यहां शुक्रवार को 25,681 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह संख्या देश में कुल मिले मरीजों में करीब 63% है। इससे पहले गुरुवार को भी राज्य में 25,833 मामले सामने आए थे। इस बीच नागपुर में लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। समुद्री सीमा से सटे मियागी में 7.2 तीव्रता का भूकंप जापान की समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान के कई इलाकों में सुनामी अलर्ट भी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। इमरान खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। वे घर पर ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं। पीएम के स्पेशल असिस्टेंट ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इमरान ने 18 मार्च को ही चीन की कोरोना वैक्सीन सिनोफार्म की पहली डोज लगवाई थी। पाकिस्तान में फिलहाल यही एक वैक्सीन उपलब्ध है, जिसके 5 लाख डोज चीन ने उसे डोनेट किए हैं। देश में अब तक 4.2 करोड़ लोगों को टीके लगे कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत देश में बीते 24 घंटे में 27 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं। देश में अब तक 4.2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह आंकड़ा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। अमेरिका में 18 मार्च तक 11.57 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी। खड़गपुर में मोदी की जनसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खड़गपुर में चुनावी जनसभा की। मोदी ने बंगाल में विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर TMC और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। बाइडेन विमान की सीढ़ियां चढ़ते हुए 3 बार फिसले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने विमान एयरफोर्स वन की सीढ़िया चढ़ते वक्त 3 बार गिरे। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। वीडियो शुक्रवार का है।