राष्ट्रीय
11-Sep-2023

आंध्र के पूर्व CM चंद्रबाबू को 14 दिन की जेल आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को जेल भेज दिया गया है। CID ने उन्हें 9 सितंबर को 371 करोड़ रुपए के स्किल डेवलपमेंट स्कैम में गिरफ्तार किया था। रविवार (10 सितंबर) को चंद्रबाबू को विजयवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दो दिन चली G20 समिट 10 सितंबर को खत्म देश की राजधानी में दो दिन चली G20 समिट 10 सितंबर को खत्म हो गई। समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। एक डील का जिक्र सबसे ज्यादा हो रहा है। ये है भारत यूरोप और मिडिल ईस्ट की इकोनॉमिक कॉरिडोर डील। इसके अलावा करीब 3 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की मोदी की मौजूदगी में गर्मजोशी वाली मुलाकात भी बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है। इसके अच्छे नतीजे जल्द देखने मिलेंगे। ऊर्जा और डिफेंस सेक्टर में समझौते संभव G2O समिट के लिए नई दिल्ली आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज भारत की स्टेट विजिट पर हैं। राष्ट्रपति भवन में उन्हें सेरेमोनियल वेलकम दिया गया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिसीव किया। ये उनकी दूसरी स्टेट विजिट है। इससे पहले दोनों देशों के बीच कई मैमोरैंडम साइन किए गए हैं। असम CM बोले- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार 10 सितंबर को गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा। सेना को श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला IED सुरक्षा बलों ने सोमवार सुबह श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर हांजीवेरा पट्टन में एक IED का पता लगाया। जिसे डिफ्यूज करने के लिए हाईवे का ट्रैफिक ब्लॉक किया गया। पुलिस और सेना के मुताबिक पुलिस के बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं और इसे सुरक्षित ढंग से नष्ट किया गया। इसके बाद ट्रैफिक को दोबारा शुरू कर दिया गया। देश के 15 राज्यों में आज तेज बारिश की चेतावनी मानसून सीजन जाते-जाते पूर्वी और मध्य भारत को भिगोता जा रहा है। UP बिहार MP राजस्थान पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 राज्यों में आज तेज बारिश की चेतावनी है।


खबरें और भी हैं