बापू पर कंगना रनौत का विवादित ट्वीट अजीबोगरीब बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं कंगना रनौत ने अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है। कंगना ने कहा कि वो एक महान नेता थे जो एक महान पति नहीं हो सकते, लेकिन दुनिया माफ कर देती है जब बात एक आदमी की आती है। कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिय गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के अलावा पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं. भारत vs इंग्लैंड टी-20 सीरीज पर कोरोना का साया भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में सिर्फ 50% दर्शकों को ही मैदान पर एंट्री मिलेगी। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना ने दोबारा पकड़ी रफ्तार देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर महाराष्ट्र में पूरी तरह से बेकाबू हो गया है। एक दिन में 14,371 मामले सामने आए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन और जिलों नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।है। एंटीलिया केस में नया खुलासा मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी लेने वाला मैसेज जिस फोन से किया गया था, उस फोन को तिहाड़ जेल से बरामद किया गया है। तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 8 में बंद इंडियन मुजाहिदीन (IM) के आतंकी तहसीन अख्तर से यह फोन बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इसे बरामद किया। शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम से BJP के शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार दोपहर 12.50 बजे पर्चा भर दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले ममता पर निशाना साधते हुए उन्होंने TMC को एक प्राइवेट कंपनी बताया। ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जुबानी हमला करते हुए शुभेंदु ने कहा कि TMC में सिर्फ दीदी और भतीजे को बोलने का अधिकार है। कोरोना ने लिया सामूहिक बलिदान - राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिका में कोरोना को फैले शुक्रवार को 1 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान बाइडेन ने देश को संबोधित किया। बाइडेन ने कहा कि एक साल पहले यह वायरस खामोशी से आया और सभी में फैल गया। लापरवाही से कई मौतें हो गईं। इस वायरस की वजह से हम सभी ने कुछ न कुछ खो दिया। बाइडेन ने इसे सामूहिक बलिदान बताया। पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का किया आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने कहा कि 75 साल का यह उत्सव स्वाधीनता की परछाई है। उन्होंने अमृत उत्सव को वैश्विक शांति और और विकास का उत्सव करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए एक ऐतिहासिक पल है। हम सब इस पल के गवाह बन रहे है और इतिहास का हिस्सा भी। BSE सेंसेक्स 487 पॉइंट गिरकर 50,792 पर बंद हफ्तेभर में लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 487 अंकों की गिरावट के साथ 50,792.08 पर बंद हुआ।इंडेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में गिरावट रही NSE पर निफ्टी इंडेक्स भी 143 अंक नीचे 15,030.95 पर बंद हुआ है। Mithali Raj ने रचा बड़ा इतिहास भारतीय महिला किक्रेट टीम की स्टार महिला क्रिकेटर मिताली राज ने शुक्रवार अपने नाम से नया इतिहास रच दिया। वह इंटरनेशलन क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। यह कारनामा मिताली राज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में कर दिखाया है।