क्षेत्रीय
06-Mar-2021

शनिवार को महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर मिम्स में व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन हुआ.. जिसमें 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया ने शिरकत की । जहां मुख्य अतिथि जयंत मलैया और आईएएस राजेश जैन ने छात्र-छात्राओं को स्टेथेस्कोप वितरित किए । इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य एवं उच्च संस्कार के साथ मरीजों के प्रति करुणा भाव रखने के लिए प्रेरित किया । अतिथियों ने यह भी आशा व्यक्त की कि वह सभी रिसर्चओं के द्वारा मरीजों के इलाज में गुणात्मक परिवर्तन लाएं । इसके बाद छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी । कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन सनत कुमार जैन , डीन डॉ सुधांशु मिश्रा , डॉ एसी तिवारी ‌, पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक प्रवीण जैन , सुनील जैन 501 , संस्था के सचिव डॉ राजेश जैन सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे ।


खबरें और भी हैं