क्षेत्रीय
18-Sep-2023

विधानसभा चुनाव आते ही भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु एवम चुनावी तैयारियों को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जिसको लेकर आज देवरी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारी जोरो शोरो से की और महाराजपुर हाईवे पर जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत सरपंच प्रतिनिधि संतोष सोनी पुस्पेंद्र मिश्र आदि कार्यकर्ताओं द्वारा किया यह यात्रा देवरी विधानसभा के महाराजपुर ग्राम से शुरू होकर देबरी नगर में प्रवेश करते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पूर्व राज्य मंत्री स्व डॉ परशुराम साहू के निवास पर हेमंत परशुराम साहू एवं उनके समर्थकों द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । वही दूसरी ओर जन आशीर्वाद यात्रा देवरी नगर में प्रवेश करते ही देवरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया नगर कमेटी के अध्यक्ष गौरव पांडे शुभम शर्मा शेकी राय कांग्रेस के पूर्व पार्षद कलू सकवार सौरभ नामदेव गजेन्द्र गुरु कृष्ण कुमार यादव भुवनेंद्र लोधी मोहित सेन साजिद पठान कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


खबरें और भी हैं