क्षेत्रीय
बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते आठ लोगों ने गढ़ी उप सरपंच को लाठी, डण्डे से जमकर पीटा और मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक सोमलाल गढ़ी उपसरपंच और वरिष्ट कांग्रेसी नेता बताए जा रहे है। घटना 24 मार्च दोपहर 3 बजे की है। जानकारी अनुसार पीएम आवास योजना के तहत मकान स्वीकृती के बाद निर्माण को लेकर दो पक्षो में जमीनी विवाद हो गया था। जहां दूसरे पक्ष के लोगो ने उप सरपंच सोमलाल को डंडे, लाठी से मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद घायल उप सरपंच को बैहर अस्पताल ले जाया जा रहा था जहा रास्ते मे उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद सभी आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।