क्षेत्रीय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देवास में कांग्रेस के प्रदेश व्यापी “घर चलो, घर-घर चलो अभियान” का शुभारंभ किया। 1 फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा। मंगलवार से प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर अभियान की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर मां नर्मदा युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल के साथ सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।