क्षेत्रीय
10-Feb-2022

रेसलर द ग्रेट खली BJP में शामिल पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर ली है। वह दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। खली पंजाब पुलिस में रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद रेसलिंग के जरिए वह वर्ल्ड स्तर पर फेमस हुए। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। खली अब जल्द ही पंजाब में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पहले कहा कि हम देखेंगे कि हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है या नहीं। इसके बाद मीडिया को निर्देश दिए कि वह अदालत की मौखिक कार्यवाही की रिपोर्टिंग न करे, बल्कि फाइनल ऑर्डर आने तक इंतजार करे। विदेशी यात्रियों के लिए 7 दिन क्वारैंटाइन जरूरी नहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब 7 दिन का अनिवार्य होम क्वारैंटाइन जरूरी नहीं रह गया है, लेकिन यात्रियों को 14 दिन तक सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी। गाइडलाइन के सभी नियम 14 फरवरी से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा उन्हें आरोग्य सेतु ऐप में रजिस्टर होना होगा। MP हाईकोर्ट जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला जज बहाल सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिला जज को बहाल करने का निर्देश दिया है। महिला जज ने इस आधार पर बहाली की मांग की थी कि उन्हें 2014 में इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। विवादों में आदित्य पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार फिर विवादों में हैं। मुंबई के जुहू पुलिस थाने में उनके खिलाफ मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज हुई है। आदित्य के खिलाफ बॉलीवुड के प्रोड्यूसर सैम फर्नांडीस ने यह कंप्लेंट दर्ज करवाई है। हालांकि, इसी मामले में सैम के खिलाफ आदित्य पंचोली ने भी क्रॉस कंप्लेंट दर्ज करवाई है। मुंबई पुलिस जल्द अभिनेता और निर्माता को बुलाकर पूछताछ कर सकती है। PM मोदी ने वोटरों से की अपील, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UP में मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान! तमिलनाडु भाजपा ऑफिस में फेंका गया बम तमिलनाडु में भाजपा कार्यालय के भीतर पेट्रोल बम फेंका गया है। बम फेंकने वाले अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। घटना रात करीब 1 बजे की है। मार्च तक महंगाई और बढ़ेगी पहले ही महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। RBI के गवर्नर ने चेतावनी दी है कि मार्च तक महंगाई पीक पर पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा आपका लोन भी फिलहाल सस्ता नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके मायने यह भी हैं कि आपकी मौजूदा EMI में कोई बदलाव नहीं होगा। RBI ने भरा बाजार में जोश शेयर बाजार में आज भारी तेजी रही। हालांकि सुबह इसमें गिरावट थी। पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने से सेंसेक्स 460 अंक बढ़कर58,926 पर बंद हुआ।


खबरें और भी हैं