क्षेत्रीय
शिवपुरी शहर के नीलगर चौराहे पुरानी शिवपुरी में भारत माता की प्रतिमा नवदुर्गा महोत्सव के दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहां पर शिव मंदिर युवा समिति कुशवाह मोहल्ला में यह भारत माता की प्रतिमा लगाई गई है। राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करने के लिए इस मूर्ति को नवदुर्गा महोत्सव में स्थापित किया गया है। यहां प्रतिदिन रोज आरती होती है। सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग यहां जुटते हैं। आयोजन समिति से जुड़े रमेश कुशवाह ने बताया कि सातवीं बार यहां की मंदिर समिति द्वारा नवदुर्गा महोत्सव में मूर्ति स्थापित की गई है। इस बार राष्ट्रीयता की भावना लोगों में जगाने के लिए भारत माता की मूर्ति नवदुर्गा महोत्सव में लगाई गई है।