बेरोजगारो ने शिवराज मामा से लगाई गुहार कोविड-19 के वैक्सीनेशन को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन, जिला पंचायत सीईओं ने विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस निकालेगी तिरंगा रैली, कांग्रेस की स्टार प्रचारक साधना भारती ने की पत्रकारों से चर्चा बेरोजगारो ने मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान से लगाई गुहार , साहब बंद कंपनिया जल्द चालू करा दो 1 जनपद पंचायत लालबर्रा के सभाकक्ष में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों - कर्मचारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला पंचायत सीईओं उमा महेश्वरी, एसडीएम संदीप सिंह ,वारासिवनी तहसीलदार राजेंद्र तेकाम, लालबर्रा जनपद पंचायत सीईओ गौरीशंकर डेहरिया, लालबर्रा बीएमओं डॉक्टर ऋतिक पटेल की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। इस कार्यशाला में शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं मध्य प्रदेश व ग्रामीण विकास विभाग के समस्त कर्मचारी - अधिकारियों को कोरोना महामारी बीमारी के रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जानकारी दी गई कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है इसलिए आम जनों को जागरूक करें। 20 मार्च को लालबर्रा जनपद पंचायत अंतर्गत की 10 पंचायतों में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन का टीका लगाया जाना है जिसका प्रचार प्रसार कर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचा कर टीका लगवाने एवं सुरक्षित घर पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बाईट- जिला पंचायत सीईओ श्रीमती उमा माहेश्वरी 2 पिछले साल 20 मार्च को लोकतंत्र की हत्या कर भाजपा के द्वारा प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के विरोध में एक साल पूरा होने पर कांग्रेस 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने जा रही है। इसकी शुरूआत प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ होगी बालाघाट में इस दिन तिरंगा रैली निकालकर गांधी प्रतिमा से आंबेडकर प्रतिमा तक लोकतंत्र सम्मान रैली आयोजित होगी। इस आशय की जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय स्टार प्रचारक साधना भारती ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी, गरीब मजदूर विरोधी सरकार है। महंगाई के माध्यम से गरीबों का जीना मुहाल किया जा रहा है। चोर दरवाजे से कृषि कानून पास कर किसानों को मरने के लिए आमादा कर रहे है और निजीकरण के माध्यम से अमीरों को फायदा पहुंचा रहे है। इसके साथ ही प्रद्रेश की भाजपा सरकार भी केंद्र सरकार से पीछे नहीं है। 3 मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित ग्राम रजेगांव के लगभग एक दर्जन वर्षों से बंद पड़े उद्योग धंधों को चालू कराने की मांग जोर पकडऩे लगी है। इस संबध मे ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की कथनी करनी में बहुत अंतर है। जहां सरकार नए उद्योगों को प्रदेश में लगाने विदेशी दौरे कर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वहीं रजेगांव का गौरव रहे उद्योग धंधों को चालू कराने कोई प्रयास ना कर सिर्फ जनता के साथ छलावा कर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रजेगांव में बंद पड़ेे उद्योगों का माल महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में जाता था। इन कंपनियों में हजारों की संख्या में लोग काम करने पहुंचते थे। इन मजदूरों में बालाघाट सहित उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के लोग काम कर जीवन यापन करते थे। 4 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में २२ मार्च को जिला भाजपा कार्यालय में किसान कार्यकर्ता स मेलन का आयोजन भाजपा किसाना मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी के मु य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारा वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव निरंजन बिसेन ने बताया कि पहली बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी का बालाघाट आगमन हो रहा है। 5 इन दिनों बालाघाट नगर पालिका के दोनो सीएमओं उच्चन्यायालय की शरण मे पहुचकर अपनी अपनी लड़ाई लड़ रहे है। फिर भी कोई हल नही निकलते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि उच्च न्यायालय जबलपुर मे इस मामले की सुनवाई १९ मार्च को होनी थी लेकिन उसे आगे बढ़ाते हुए उच्चन्यायालय ने २६ मार्च कर दिया है। ज्ञात हो कि नगर पालिका बालाघाट के तात्कालीक सीएमओं दिनेश बाघमारे का स्थानांतरण बरघाट किया गया था और शासन की ओर से सतीश मटसेनिया पहुचकर पदभार ले लिया था। जिसके बाद तात्कालीक सीएमओं दिनेश बाघमारे ने न्याय के लिए उच्चन्यायालय की शरण मे पहुचकर याचिका दायर किया। जहां से उन्हे स्टे मिल गया था। 6 गत एक वर्ष बाद धीरे-धीरे कोरोना ने अपना पैर पसारते हुये महाराष्ट्र में जगह बना ली और आए दिन महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिल रहे है। जिसको देखते हुये महाराष्ट्र शासन के द्वारा गत १५ मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया है उसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय से भी महाराष्ट्र से आने वाली बसों की आवा-जाही पर २१ मार्च से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिये है। जिसके चलते जिले से महाराष्ट्र राज्य में रोजगार के लिये पलायन करने वाले मजदूर होली के पूर्व अपने गृह ग्राम वापस लौटने लगे है। जिले के आदिवासी अंचलों से मजदूरों का पलायन गत दिनों हुआ था जो महाराष्ट्र के नागपुर गये थे। 7 भारत पाकिस्तान की सबसे संवेदनशील सीमा उरी बार्डर पर अपनी जान की बाजी लगाते हुए अपने साथी जवानो के साथ मध्य रात्री में घुसपैठ करने वाले आंतकवादियों को गोलियां दागकर मौके पर ढेर करके अपने फर्ज को बखूबी अंजाम देने वाले बालाघाट जिले के खैरलांजी के घुबडगोंदी निवासी जांबाज दिनेश लिल्हारे को केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल की ८२ वी वर्षगाठ के अवसर पर शुक्रवार १९ मार्च को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य गृहमंत्री के हस्तें राष्ट्रपति का पदक और मेडल से सम्मनीत किया गया है। जिससे उनके परिजन और समुचे ईलाके में खुशी की लहर है। 8 तिरोडी के वार्ड क्रमांक १५ धन्यवाद चौक में ग्राम पंचायत तिरोडी का सार्वजनिक कुआं है जिसके पानी का उपयोग वार्डवासियों द्वारा किया जाता है उक्त कुऍ के आस पास बच्चे खेलते है तथा कुऍ पर चढ़ने का प्रयास भी करते है एवं कभी भी अनदेखी होने पर बच्चे कुऍ में गिर सकते है और गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है इस संबंध में वार्डवासियों द्वारा ग्राम पंचायत तिरोड़ी को उक्त कुऍ में जाली लगाने का आवेदन ८ नवंबर २०१९ में दिया गया था बावजूद इसके आजतक ग्राम पंचायत तिरोडी द्वारा इस पर जाली नही लगाई गई