क्षेत्रीय
05-Mar-2022

1 ऑपरेशन गंगा यूक्रेन से छिंदवाड़ा पहुंची गौरी, सौसर के दीपांशु का हुआ नगर में भव्य स्वागत 2, 2 प्रतिशत कमीशन के चक्कर में नप गए कार्यपालनयंत्री, हाउसिंग बोर्ड पर लोकायुक्त का छापा 3 तीन महीने में दूसरी बार किसान ने पिया जहर, प्रशासन नहीं कर पाया किसान के साथ न्याय 4 सत्येंद्र वर्मा बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी घोषित 5 कलेक्टर से मिले कांग्रेस के प्रतिनिधि और विधायक, किसानों की समस्या को लेकर उठाई आवाज 1 रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भारत सहित अन्य देशों के भी विद्यार्थी और नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जो यूक्रेन से निकलने के लिए भारत का झंडा अपने हाथों में थाम कर सुरक्षित स्थान तक पहुंच रहे हैं। उक्त आशय की बातें यूक्रेन से छिंदवाड़ा लौटी गौरी ने ईएमएस से चर्चा के दौरान बताई। गौरी ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर जाते वक्त उसके साथ जो पाकिस्तानी छात्राएं थी। उन्होंने भी अपने आप को सुरक्षित करने के लिए भारत का तिरंगा झंडा अपने हाथों में थाम रखा था।रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत सरकार के द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिले में भी दो विद्यार्थियों की वापसी हुई।सौसर निवासी दीपांशु बोकाडे और बिछुआ के ग्राम बडोसा निवासी गौरी सिंगनदीपे आज छिंदवाड़ा पहुंची। जहां पर दोनों विद्यार्थियों के परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर परिजन अपने बच्चों को देखकर आंखों में खुशी के आंसू रोक नहीं पाए। 2 छिंदवाड़ा जिला भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। यहां पर आए दिनों लोकायुक्त की टीम छापामार कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। पिछले 4 महीने में 3 से ज्यादा लोकायुक्त कार्यवाही के प्रकरण सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद भी रिश्वतखोर अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री राहुल मेश्राम को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोपाल के ठेकेदार लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा के द्वारा जुन्नारदेव में भवन निर्माण कार्य किया गया था। जिस का बिल बीते लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड के द्वारा अटका दिया गया था। बिल पास करने के एवज में कार्यपालन यंत्री राहुल मेश्राम के द्वारा दो परसेंट कमीशन मांगा जा रहा था।इस बात की शिकायत लक्ष्मी नारायण के द्वारा लोकायुक्त टीम को की गई थी।जिसके बाद शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते कार्यपालन यंत्री राहुल मेश्राम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस कार्यवाही में लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके,भूपेंद्र दीवान, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव,जुबेद खान, विजय बिष्ट, राकेश विश्वकर्मा मौजूद थे। 3 3 महीने से न्याय की रास्ता देख रहे किसान ने शुक्रवार को एक बार फिर लचर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते जहर का सेवन कर लिया। किसान का आरोप था कि उसकी जमीन के सीमांकन के मामले में मोहखेड़ राजस्व अमले के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से नामांकन और बंटवारा कर दिया गया है। न्याय की गुहार को लेकर किसान नरेश पवार ने 3 महीने पहले कलेक्ट्रेट परिसर में भी जहर का सेवन किया था ।जहां पर किसान की हालत गंभीर होने पर उसे प्रशासन के द्वारा जिला अस्पताल मैं उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।स्थिति बिगड़ने पर किसान को नागपुर रेफर कर दिया गया था। किसान के नागपुर से वापस लौटते ही प्रशासनिक अमले ने उसे न्याय दिलाने की बात कही थी। लेकिन 3 महीने बीतने के बावजूद भी किसान नरेश पवार को न्याय नहीं मिल सका। जिसके चलते उसने शुक्रवार को मोहखेड़ तहसील मुख्यालय में एक बार फिर जहर का सेवन कर लिया। इसकी खबर मोहखेड़ तहसीलदार मीना दशरिया को लगते ही उन्होंने तत्काल पीड़ित किसान को अपने शासकीय वाहन से लाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। 4 जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव 3 फरवरी को संपन्न हुआ। नए पदाधिकारियों को चुनने के लिए अधिवक्ता संघ की मतदाता सूची में 841 मतदाताओं के नाम थे। जिनके द्वारा अधिवक्ता संघ की निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया गया। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ का चुनाव सुबह 1100 बजे से लेकर शाम 500 बजे तक हुआ था। शुक्रवार को मतगणना के बाद अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष श्याम यादव, सचिव वीरेंद्र पांडे, सह सचिव शक्ति पंड्या, वित्तीय सचिव हरीश माहोडे, पुस्तकालय सचिव निर्विरोध जय राय को मनोनीत किया गया है। 5 चौरई विधानसभा क्षेत्र में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चौरई विधायक सुजीत चौधरी,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे सहित कांग्रेस नेताओं का दल शुक्रवार को कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन से मिलने पहुंचा। जहां पर कांग्रेस नेताओं ने चौरई क्षेत्र में सिंचाई,खाद,बीज सहित अन्य समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन का मामले की ओर ध्यान केंद्रित किया। 6 मध्यप्रदेश में गौ संरक्षण और गौशाला की स्थिति काफी खराब है। इसके विरोध में शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कमलनाथ सरकार के समय में गोवंश संरक्षण और गौशाला के लिए काफी अच्छा बजट और व्यवस्था की गई थी। लेकिन शिवराज सरकार द्वारा इस दिशा में कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में गोवंश की स्थिति चिंताजनक है। 7 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के प्रयासों से छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर 14 मार्च को करियर मेले का आयोजन किया जा रहा है।आयोजित करियर मेले में इंदौर, बेंगलुरू, नागपुर, भोपाल जैसे शहरों से 30 से ज्यादा विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। कैरियर मेले के संबंध में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निज सचिव संजय श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के द्वारा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली गई जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 8 इंदिरा नगर में टेंट लगा रहे एक मजदूर को करंट लग गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेंट का काम करने वाले मजदूर का नाम समी खान है। जो इंदिरा नगर में टेंट लगा रहा था। इस बीच बिजली की लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। 9 बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी संगठन के द्वारा शुक्रवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियमित किए जाने के साथ 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 10 पालिका कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर प्रदेशभर में नगर पालिका और नगर निगम के कर्मचारियों की एक दिवसीय काम बंद हड़ताल रही। प्रदेश संगठन के आह्वान पर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम के कर्मचारियों ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया। जिसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी विभाग के कर्मचारी हड़ताल में शामिल थे। 11 मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने ग्राउंड में धरना दिया गया। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा विशाल रैली निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया 12 कोतवाली पुलिस के द्वारा शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्ग और मथुरा प्रसाद स्कूल के पास वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। जिसमें बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही करने के साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को समझाइश दी गई। इस अवसर पर कोतवाली टीआई सुमेर सिंह जगेत सहित अन्य स्टाफ मौजूद था? 13 जुन्नारदेव में मध्यप्रदेश नगर निगम,नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई द्वारा आज अपनी मुख्य मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया । इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के महर्षि चौरसिया राजेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 14 जुन्नारदेव में मध्यप्रदेश नगर निगम,नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई द्वारा आज अपनी मुख्य मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया । इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के महर्षि चौरसिया राजेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 15 शुक्रवार को विधान सभा क्षेत्र सौसर की सौसर सहित मोहगांव पिपलानारायणवार लोधीखेड़ा के चारो नगर पालिका के कर्मचारियों गण नगर परिषद सौसर नगर पालिका के प्रागण में इकट्ठा होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यलय सौसर में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री महोदय भोपाल के नाम कर्मचारियों कलम बन्द हड़ताल कर तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौपा गया। जिसमे नगर परिषद इकाई-सौसर के अध्यक्ष अनिल दत्त शर्मा,नगर परिषद इकाई-लोधिखेड़ा के अध्यक्ष सुनिल साबळे,नगर परिषद इकाई-मोहगांव के अध्यक्ष घनश्याम सिंग बघेल, नगर परिषद पिपला नारायण वार इकाई-लोधिखेड़ा के अध्यक्ष श्याम गोपाल भारती के द्वारा ज्ञापन सौपा गया। जिसमें -शेलेन्द्र सोमकुंवर, सुधाकर कोलते, एकनाथ मानापुरे, शांताराम हजारे, -माधुरी बरमे,. योगेश मर्सकोले मनोज बाईसटाले, देवेंद्र धुर्वे, हरिचंद मसराम, परसराम तुमडाम,गुणवता मदनकर उपस्थित थे।


खबरें और भी हैं