क्षेत्रीय
05-Jan-2021

1 संस्कारधानी में चलाये जा रहे माफिया और सूदखोर विरोधी अभियान के तहत लोग सूदखोरों के खिलाफ लगातार आगे आकर शिकायतें कर रहे हैं। आई जी भगवत सिंह चैहान के सामने उपस्थित होकर आज दो परिवारों ने सूदखोरों की प्रताडऩा से तंग आकर शिकायत दर्ज करवाई है। फरियादियों ने आरोप लगाया है कि सूदखोर को उसकी रकम चुका दी गई, पर वह कोरे चैकों पर हस्ताक्षर करवा चुके थे, जिनका भय दिखाकर लाखों की रकम और मांगी जा रही है। 2 विक्टोरिया जिला अस्पताल में आज कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कोविड 19 से बचाने के लिये लगाये जाने वाले टीकारण की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। गौरतलब है कि वैक्सीन के आपात मंजूरी मिलने के बाद सबसे स्वास्थ्य कर्मचारियेां को टीका लगाया जाना प्रस्तावित है। जबलपुर में टीकारण की तैयारी का पूर्व अभ्यास किया जा चुका है। 3 नगर निगम कर्मचारी संघ के नव वर्ष 2021 का आज विमोचन पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया संघ के सम्भागीय संरक्षक राम दुबे, प्रान्तीय उपाघ्यक्ष ए के रावत , प्रांतीय संगठन सचिव कपिल दुबे, जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, जिला सचिव बसंत पांडे, कल्पना दीक्षित एवं मझोली, पाटन, पनागर, भेड़ाघाट, सिहोरा, और जबलपुर नगर निगम के साथी कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। 4. नर्मदा और हिरण नदी के घाटों से रेत का अवैध उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज खनिज विभाग की टीम ने नर्मदा नदी के खिरहनी पुल घाट पर छापा मारा, जहां पर नदी के किनारे भारी मात्रा में स्टॉक की गई रेत पकड़ी है, खनिज विभाग की टीम को देखकर रेत उत्खनन में लगे श्रमिक नदी में कूदकर तैरते हुए भाग निकले. बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी के खिरहनी घाट से मशीनों के द्वारा लम्बे समय से अवैध रुप से रेत निकाली जा रही है, जिसकी सूचना पर पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने समय-समय पर दबिश देकर अवैध कारोबारियों को रेत निकालते हुए पकड़ा भी है, इसके बाद भी रेत का अवैध रुप से खनन जारी रहा. 5. लम्हेटा से नर्मदा के उस पार लम्हेटी तक केबल स्टे ब्रिज को बनाने लोक निर्माण मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय ने इसकी टेण्डर प्रक्रिया को फाइनल कर दिया है। 15 दिनों के अंदर टेण्डर लेने वाली कंपनी से एग्रीमेंट होते ही एक माह के अंदर इसका काम भी चालू हो सकता है। यह केबल स्टे ब्रिज 48 करोड़ की लागत से बनना है। इसके निर्माण की अवधि 18 माह निर्धारित की जाएगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह केबल स्टे ब्रिज समय पर बनकर तैयार भी हो सकता है। वैसे जबलपुर सीमा में यह दूसरा केबल स्टे ब्रिज होगा। कई प्रक्रियाओं और कई तरह की बाधाओं के बाद इसको फाइनल किया गया है। लोक निर्माण सेतु के ईई प्रभाकर सिंह परिहार कहते हैं कि एग्रीमेंट के बाद संभव है कि एक माह बाद इसका निर्माण शुरू हो सकता है। इसको लेकर प्रोसेस तेजी से चल रही है। 6. हाईकोर्ट के 26वें चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने वर्चुअल पदभार ग्रहण समारोह में कहा कि कोरोना काल में बार और बैंच के बीच बेहतर समन्वय से ही नागरिकों को त्वरित न्याय मिलना संभव हो पाएगा। इसके पूर्व भी बार और बैंच के परस्पर सहयोग से न्यायिक प्रक्रिया गतिमान रही। इस मौके पर हाईकोर्ट के जस्टिस संजय यादव, प्रकाश श्रीवास्तव, सुजय पॉल, नंदिता दुबे, विजय कुमार शुक्ला सहित सभी जज मौजूद थे। 7. पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम ने फीडबैक में पहला स्थान हासिल किया था, यह उपलब्धि बड़ी मानी गई, भले ही मुख्य सर्वेक्षण में शहर को 17वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। अब नया सर्वेक्षण शुरू हो चुका है और निगम ने फीडबैक में पहले से बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी की है। इसके लिए एक तरह से निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो कि अपने परिचितों और रिश्तेदारों से शहरहित में फीडबैक करवाएँगे। अब सवाल उठता है कि जब ये अधिकारी और कर्मचारी अपने सामने फीडबैक करवाएँगे तो इससे सच्चाई कैसे सामने आएगी क्योंकि इनके सामने तो लोग वही फीडबैक देंगे जो ये कहेंगे। हालाँकि लगता है कि इस बार इस मामले में भी निगम बुरी तरह फ्लॉप होने वाला है क्योंकि वर्तमान में निगम फीडबैक में 5वें नम्बर पर है। 8. दक्षिणी हवाओं ने ठंड गायब कर दी है। आसमान में छाए बादल जनवरी में फरवरी जैसे मौसम का अहसास करा रहे हैं। न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस उछल कर 17.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम पारे में धूप के कमजोर होने से गिरावट आई है। अधिकतम पारा आज 24 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक सात जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से अभी बादलों से निजात नहीं मिलने वाला है। अगले 12 घंटे में संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 9 पश्चिम मध्य रेलवे के 15 स्टेशन आधुनिक वीडियो सर्विलेंस सिस्टम से जुड़ गए हैं। निर्भया फंड से देश के 983 स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा को और पुख्ता बनाने सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। अब मुख्यालय में बैठ कर इस सुविधा से जुड़े किसी भी स्टेशन का लाइव देखा जा सकता है। आरपीएफ के जवान 24 घंटे कंट्रोल रूम में बैठकर इसकी मॉनीटरिंग कर पाएंगे। सोमवार को पमरे के जीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया। जल्द ही जोन के अन्य स्टेशनों को भी इससे जोड़ दिया जाएगा। केन्द्र सरकार ने रेलवे बोर्ड को निर्भया निधि के अंतर्गत 983 स्टेशनों पर वीडियो सर्विलेंस सिस्टम लगाने की स्वीकृति दी है। रेल टेल मुख्य प्रबंधक निर्देशक पुनीत चावला के अनुसार 30 नवम्बर 2020 तक देश के 239 स्टेशनों पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पांच क्षेत्रीय रेलवे जोन में इसी प्रकार के केन्द्रीयकृत मॉनीटरिंग केन्द्र स्थापित किया जा चुका है। अन्य सभी स्टेशनों पर कार्य चल रहा है। 10 जिले में एक बार फिर कुछ दिनों के अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है। 27 दिसंबर को 43 संक्रमित मिलने के बाद से नए संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही थी, लेकिन सोमवार को बीते चैबीस घंटों में मिली 1829 सैम्पल्स की जाँच में 42 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही 43 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद रिकवरी रेट 95.83 प्रतिशत हो गया है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 409 हो गए हैं।


खबरें और भी हैं