बीजेपी के जिलाध्यक्ष ओर कार्यकर्ता का धरना बीजेपी का आरोप है कि 2 मई को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बंगाल में हिंसा की और बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया। इसको लेकर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में जहां मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने के लिए प्रयासरत है, वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव के पश्चात तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडों द्वारा लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और हत्याएं की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, उनके घरों व प्रतिष्ठानों तथा पार्टी कार्यालयों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। बाईट 0 1 रवी मालवीय जिलाध्यक्ष बीजेपी राहुल मालवीय सीहोर