क्षेत्रीय
04-Jun-2021

पुलिस अधीक्षक श्री चौहान ने पार्वती थाने के पुलिस जवान द्वारा इंसानियत पर सुन्दर कविता की पंक्ति सुनाने पर दो सौ रुपए कैश अवार्ड से पुरूस्कृत किया गया एसडीएम विजय कुमार मण्डलोई ने गुनगुनाया सुन्दर गीत जिसकी पुलिस कप्तान सहित सभी पुलिस कर्मियों के द्वारा ताली बजा कर की प्रशंसा हौसला अफजाई के दौरान कोतवाली टीआई नलिन बुधौलिया ने मधुर स्वर से गाए गीत से सभी का दिल जीत लिया आष्टा अनुविभागीय क्षेत्र के चारो थाने के पुलिस कर्मियों का एक साथ हौसला अफजाई किया पुलिस कप्तान ने मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर के संवेदनशील पुलिस कप्तान एस एस चौहान ने जनता कर्फ्यू के दौरान लगातार सभी जिले के थाना क्षेत्र का भृमण कर दिनरात ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों का हौसला कम नही होने दिया उन्हें लगातार ड्यूटी के दौरान धैर्य रखने की समझाइश देते रहे एवं जनता से दुर्व्यवहार न करने की हिदायत भी देते रहे ताकि इस संकट की घड़ी में घरो में बेठो लोगो का धैर्य बना रहे और इमरजेंसी कार्य के लिए निकले व्यक्ति को कोई परेशानी न हो सके एवं संक्रमित हुए पुलिस जवानों से निरन्तर सम्पर्क भी बनाया रखा और समय निकाल कर उनसे वीडियो कॉल के माध्यम से बात करके जल्द स्वस्थ होने का भरोसा दिला कर मोटिवेट किया पुलिस अधीक्षक एस एस चौहान ने आष्टा पहुँच कर अनुविभागीय क्षेत्र के चारो थाने के पुलिस अधिकारी जवानों का किया एक साथ उत्शावर्धन और आगे भी ड्यूटी को और अच्छे से करने।की बात कही एवं सभी थाना प्रभारी के क्षेत्रो का लिया फीडबैक मौजूद सभी थाना निरीक्षक के द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मै हमेशा अच्छा कार्य कर जनता की सेवा करने का प्रयास किया है और आगे भी अच्छे से पुलिस की ड्यूटी करने का पुलिस कप्तान को दिलाया भरोसा इस दौरान आष्टा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक चौहान के साथ जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव डीएसपी मैडम अर्चना आहिर रक्षित केन्द्र निरीक्षक कविता डामोर कोतवाली सीहोर टीआई नलिन बुधौलिया एवं आष्टा एसडीएम विजय कुमार मण्डलोई एसडीओपी मोहन सारवान सहित चारों थाने के निरीक्षक अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। आष्टा से दिनेश पवार की रिपोर्ट


खबरें और भी हैं