क्षेत्रीय
11-May-2021

1 छिन्दवाड़ा में रेमडेसिविर की कालाबाजारी का एक और मामला प्रकाश में आया है। बालाजी कोविड केयर हॉस्पिटल से इंजेक्शन की कालाबाजारी के पुख्ता प्रमाण पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसमे बालाजी हॉस्पिटल के मेल नर्स ओमप्रकाश नागवंशी को रेमडेसिविर बेचते हुए गिरफ्तार किया है, उसके साथ दो अन्य युवक राजा तिवारी और अखिलेश शर्मा थे। आरोपियों के कब्जे से कोतवाली पुलिस ने पांच रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बरामद किया है।। आरोपियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन, महामारी एक्ट, आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आरोपियों ने इंजेक्शन कहा से लिये लेकिन उनके लिए सबसे आसान तो अपने ही हॉस्पिटल में हेरा फेरी करके इन्जेशकनो को गायब कर देना हो सकता है 2 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद नकुलनाथ के द्वारा दिए गए 200 सिलेंडर जिले के गरीब मरीजों के काम आ रहे है और अब उंन्होने एक बार फिर विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाते हुये आज और 150 सिलेंडर प्रदान किये है। नकुल-कमलनाथ की ओर से दिए गए, 150 सिलेंडर आज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी तहसीलदार विक्रम सिंह ठाकुर व जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. वासनिक को सौंपकर पावती प्राप्त की । इस अवसर पर नकुल-कमलनाथ के निज सचिव संजय श्रीवास्तव व जेपी सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुये।' 3 छिंदवाड़ा के रानी कोठी मैरिज लॉन में बने अमरावती की एक संस्था द्वारा बनाए गए, अस्थाई कोविड अस्पताल में उस वक़्त हंगामा मच गया । जब एक कोविड मरीज़ अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हॉस्पिटल प्रांगण पर धरने पर बैठ गया। दरअसल श्याम टाकीज़ छिंदवाड़ा के रहने वाले बुज़ुर्ग और उनके बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा था। उन्होंने सतपुड़ा हॉस्पिटल प्रबंधन पर अधिक बिल एवं लैब पर गलत रिपोर्ट देने का गंभीर आरोप लगाए । मरीज ने आरोप लगाया है कि रानी कोठी हॉस्पिटल में जिस लैब से टाईअप था उसकी लैब रिपोर्ट में रीडिंग बढ़कर आ रही थी वही जब मरीज के परिजनों ने दूसरी लैब से रिपोर्ट कराई तो दोनों बार की रिपोर्ट सही एवं नॉर्मल आई है। इसी वजह से बुज़ुर्ग अस्थाई अस्पताल प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए । सूचना पर देहात थाना टीआई मौके पर पहुँचे शिकायत की सुनवाई की। परिजनों ने देहात थाने जाकर सही तरीके से जांच किए जाने को लकेर आवेदन दिया । 4 कोरोना और लाकडॉउन अब लोगो की अर्थव्यवस्था और आय के साधनों पर असर दिखाना शुरू कर दी है, इससे सब्जी किसानों पर मार जमकर पड़ रही है। लॉकडाऊन के कारण परिवहन नही हो रहा और स्थानीय सब्जी व्यापारी ओने पौने दाम माग रहे है । जिससे फसल का लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. जिले के सौसर और पिपलानारायणवार के किसानों के खेतों में देखने के लिए सब्जियां लहलहा रही है. पर यह अब घाटे का सौदा बन चुकी है। किसानों को ना उचित दाम मिल पा रहा है और ना ही वो इन तैयार सब्जियों को बाजार तक पहुंचा पा रहा है.। किसानों की सब्जियों को 1-2रुपए में मांगा जाता है पर बाजार में इनकी कीमत 15 से 20 रुपये किलो से कम नही होती। 4 5 छिन्दवाड़ा जंग जीतेगा, मगर सवाल यह उठता है कि आखिर कब मिलेंगे सम्पूर्ण सकारात्मक परिणाम। आज भी 20 मरीजों का अंतिम संस्कार कोरोनॉ प्रोटोकाल के अन्तर्गत किया गया। लेकिन पहली बार 9 शव जिला अस्पताल की मरचुरी से जबकि 11 शव निजी अस्पताल एवम घरों से निकाले गए। सवाल यह है कि जिला अस्पताल की जगह घरों से संक्रमितो की मौत क्यो हुई जबकि घर मे माइल्ड लक्षण वाले ही मरीजों को रखा जाता है। और जिला अस्पताल लगातार निगरानी का दावा करता है । ऐसे में घरों से अधिक शव नए प्रश्न खड़े कर रहे है। बता दे कि अभी भी करीब 380 सक्रिय मरीज दर्ज है। राहत की बात यह है कि इन दिनों पाजीटिव मिलने वाले लोगो की संख्या कम है और बेड भी खाली बताये जा रहे है। 6 कोरोनॉ संकमण फैलने के बावजूद बैंकों मे भारी भीड़ नजर आ रही है | बैंक खुलते ही बैंकों के सामने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो जाती है | जबकि कियोस्क बैंको में भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता पैसे निकाल रहे है।|इससे प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है | 7 जुन्नारदेव में कोरोना कर्फ्यू के पालन के लिए आम जनता को पुलिस प्रतिदिन समझाइश देते हुए चालानी कार्रवाई कर रही है l थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा अनावश्यक घूमने वालों की चालानी कार्रवाई की गई l जिसमें सब इस्पेक्टर एकता सोनी, आरक्षक अजीत यादव, आरक्षक अजय रघुवंशी सहित पुलिस बल उपस्थित थे | 8 अमरवाडा अंतर्गत आने वाली घोघरी सोसाइटी में रखा किसानो का गेंहू बारिश के कारण भीग गया। कृषक प्रभु दयाल बेलवंसी ने बताया कि मैं 100 क्विंटल गेहूं लेकर सोसायटी आया था। अचानक असमय भारी बारिश ने लाए गए गेहूं को गीला कर दिया। जिस पर गेहूं की बोरी डूब चुकी थी। इस संबंध में अमरवाड़ा सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अंजू मरावी ने बताया कि असमय बारिश को लेकर आज घोघरी सोसाइटी के गेहूं खरीदी का निरीक्षण किया किसानों के द्वारा लाया गया गेहूं गीला हुआ है हमने खरीदी केंद्र प्रभारियों और समितियों को पृथक पृथक पत्र जारी कर सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का आदेश किया था किंतु समिति स्तर पर लापरवाही तो हुई है जिला समिति को रिपोर्ट दी जायेगी लापरवाही करने वालो पर भी कार्यवाही की जाएगी। 9 ईद के त्यौहार को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में अंजुमन सदर सहित मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के लोगों से लॉकडाउन के चलते घर में ही नमाज पढ़ने के लिए या अनुरोध समाज के पदाधिकारियों ने सहमति दी। बैठक में एसडीएम अतुल सिंह टीआई मनीष राज भदोरिया सीएसपी कीर्ति नरवरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। 10 आज शहर तथा गाँधी गंज क्षेत्र की अधिकांश दुकाने खुली पाई जाने एवं कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने तथा प्रोटोकाल का उललंघन करने की शिकायत के बाद आज जिला प्रशासन, पुलिस और निगम की टीम ने बड़ी कार्यवाही की जहा टीम ने लगभग 5 दुकाने सील की गई वही इन दुकानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है साथ ही तहसीलदार अजय शुक्ला ने दुकानों मैं जाकर चेकिंग भी की है कई दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया है । 11 ग्राम पंचायत रामाकोना द्वारा मूख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता के रूप में 16 हितग्राहियों को 80,000 रुपये की राशि प्रदान की गई । ग्राम पंचायत रामाकोना के सरपंच किरण कुमार धुर्वे, ऊपसरपंच मुंन्ना अब्दुल कलाम अंसारी, एवम ग्राम के पंचों द्वारा पंचायत के सचिव अनिल ईधाते की उपस्थिति में, 16 हितग्राही को पांच पांच हजार की राशि दी गयी। 12 खनिज एवं राजस्व विभाग के द्वारा मंगलवार को तहसील मोहखेड़ में जांच के दौरान ग्राम बिसापुरखुर्द तहसील मोहखेड़ अंतर्गत हनुमान मंदिर के समीप एवं रोड किनारों पर लगी जमीनों में खनिज रेत का लगभग 35 ट्राली भण्डारण मिला। जिसे खनिज जप्त किया गया। जप्त खनिज रेत का कोई भी मालिक मौके पर नही मिला। इसलिए जब्त रेत को ग्राम कोटवार एवं जिले के वैध रेत ठेकेदार मेसर्स शिशिर खंडार के प्रतिनिधि को सुपुर्दगी में दिया गया है। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक महेश नगपुरे, राजस्व कर्मचारियों, ग्राम कोटवार सुरेश घोघरे, रेत वैध ठेकेदार के कर्मचारियों तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति में समक्ष में संयुक्त रूप से की गई है। 13 दमुआ में कई अवैध एवम झोलाछापों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाई की गईजानकारी के अनुसार लैब टेक्नीशियन नवीन राय, डा.स्वाति डॉ.राजकुमार राय, डॉ स्वाति राय के लेटर हेड पर स्त्री रोग विशेषज्ञ लिखा हुआ मिला किंतु इस संबंध में कोई उनके दस्तावेज नहीं रहे, वही डॉक्टर राजकुमार राय के पास एलोपैथिक इलाज करने के कोई वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाए । नंदन काली छापर के अन्य तीन क्लीनिक क्रमश:बाबूल अधिकारी,यू.के. यूनाती एवं मेवालाल जो अनिधिकृत रुप से एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कर रहे थे |मेवालाल एवं बाबुल अधिकारी के यहां एक्सपायरी दवा भी जप्त की गई, |जिसकी शिकायत एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे के पास की गई थी।' 14 मोहखेड़ विकासखंड को कोरोना मुक्त करने की कड़ी में आज ग्राम पंचायत भवन कामठी में मोहखेड़ बीएमओ डॉ बजाज साहब के नेतृत्व में आयोजित किए गए कोरोना जांच एवं उपचार कैंप में विधायक विजय चौरे की उपस्थिति में स्थानीय लोगों की जांच की गई जिसमें 62 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर हेतु मेडिकल कालेज भेजे गए जिनकी रिपोर्ट कल आएगी, जांच टीम में लगातार सेवा दे रहे डॉ सौरभ सूर्यवंशी, लैब टेक्नीशियन राजेश वर्मा, देवीराम सलामे, काशी प्रशाद मालवी, एन एम सुनीता कड़सई,कुसुम झड़ाने,के अलावा पटवारी मैडम किरन राजपूत ने सहयोग दिया। 15 निगम आयुक्त द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के आदेश से कर्मचारियोंके असमंजस की स्थिति बन गई है। इन दिनों संक्रमण अपने चरम पर है। और बायो मैट्रिक मशीन से अंगूठा थम्ब करने से कोरोना फैलने का खतरा होता है, वर्तमान में निगम में बहुत से कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए थे एवं कुछ कर्मचारियों की मृत्यु भी इस संक्रमण के कारण हो चुकी है। ऐसे में कर्मचारियों से मशीन में थंब करवाकर उपस्थिति दर्ज करवाना समझ से परे है। 16 जिले में किल कोरोना 3 अभियान, राशन वितरण और गेंहू उपार्जन कार्य की डेली प्रगति की समीक्षा की जा रही है। जिसमें सभी फील्ड अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए हैं, कलेक्टर सौरभ सुमन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश, एडीएम रानी बाटड, एसडीएम अतुल सिंह, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह, सीएमएचओ डॉ.चौरसिया सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थिति में आवश्यक निर्देश दिए। 17 इस महामारी के दौर में हर कोई कहीं न कहीं मदद के हाथ आगे बढ़ा रहा है इसी क्रम में आज कपड़ा बैंक छिंदवाड़ा ने शंकर नगर संचार कालोनी में राशन किट वितरित की। खास बात तो यह है कि यह किसी को भी किट देते समय न तो फ़ोटो खिंचवाते और न ही उसे कही छपवाने भेजते है। कई बार तो वे जरूरत मंद के दरवाजे पर रखकर ही चले जाते है। 18 मैं कोरोना वॉलिंटियर अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल के द्वारा विकास खंड के समन्वयक को किट के रुप मे टोपी गमछा मास्क टी शर्ट का वितरण करते हुए बताया की जिले के समस्त विकास खण्ड मे कार्य कर रहे। कोरोना वालेंटियर के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम गांव स्तर पर चलाकर कोरोना के संक्रमण से बचने के तरीके घर- घर दस्तक देकर कर रहे है।


खबरें और भी हैं