क्षेत्रीय
09-Mar-2021

1. सौसर नगर में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना में एक सिरफिरे युवक के द्वारा एक नाबालिग लड़की पर धारदार हथियार से वार करते हुए लहूलुहान कर दिया, अस्पताल पहुंचते तक बालिका की मौत हो गई, सिरफिरे युवक के द्वारा पहले युवती पर हमला किया बाद में खुद का गला भी काट कर अपने आप को जख्मी कर लिया,घायल अवस्था में युवक विक्की सुभाष हेड़ाउ को नागपुर अस्पताल रेफर किया गया है, मामला एक तरफॉ प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 2. कहा जाता था कि कोई काम नहीं कर पाए तो पकौड़ा तलके पैसा कमा लेगें लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया। पकौड़ा तलने में भी फायदा नहीं रह गया। दरअसल लगातार गैस एवं खाद्य तेलों के बढ़ते हुए दामों के कारण शहर के ठेलों में समोसा, जलेबी, मगौंड़ी, पकौडी आदि तलने वालों को भी खासा परेशानी हो चुकी है। उन्होने बताया कि अब वे जितने रूपए बचाकर घर ले जाते हैं उससे सिर्फ दुकान का ही खर्च निकल पाता है घर का खर्च तो चल ही नहीं पा रहा है। वहीं सामान का रेट बढ़ाया तो दुकान से ग्राहक ही घट गए। जिससे बात वहीं की वहीं रह गई। 3. माचागोरा से धर्म टेकरी तक, रा वाटर शुरू किया जा चुका है धर्म टेकरी में पानी पहुचने के बाद अब नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण निगम के 24 वार्डो के लिए बनाई गई टंकियों में भी सप्लाई शुरू कर दी गई है जिसकी टेस्टिंग आज से सोना खार एवं सोनपुर तक पानी पहुंचा कर की गई। निगम कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली एवं उपयंत्री विवेक चौहान के द्वारा आज पूरे दिन पानी सप्लाई की लाइन की जांच की गई । उन्होंने बताया कि नियमित पानी सप्लाई के पहले सभी प्रकार की टेस्टिंग करके जो भी सुधार कार्य होंगे उन्हें पहले ठीक किया जाएगा। 4. संडे सिंघम बास्केटबॉल साप्ताहिक प्रतियोगिता के नियमित आयोजन कराने में वर्ल्ड बुक ऑफ थे रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम से विश्व रिकॉर्ड प्राप्तराष्ट्रीय सामाजिक स्वयमसेवी संस्था मध्यप्रदेश पुलिस सूबेदार स्वर्गीय नरेंद्र सिंह बेस मेमोरियल फाउंडेशन छिंदवाड़ा NBMF के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय रक्षित आरक्षी केंद्र छिंदवाड़ा स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में NBMF संस्था द्वारा संस्था के संस्थापक/चेयरमेन प्रदीप वाल्मीकि के अभिनव प्रयासों सेअंतरराष्ट्रीय वुमन्स डे के अवसर पर *मातृशक्ति सम्मान खिलाड़ियों की माताओं के सम्मान करके मनाया। 5. जिले में खनिज विभाग के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में अवैध कोयले का भंडारण करने वाले जुन्नारदेव के दो ठेकेदारों के विरुद्ध करीब डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगाया गया है खनिज निरीक्षक महेश नागपुरे ने बताया कि शिकायत के आधार पर मिली जानकारी पर उन्होंने निरीक्षण किया तो उन्हें उक्त स्थान पर बिना लाइसेंस कोल डिपो सन्चालित मिला। 6. शिकारपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा का समापन सातवें दिवस हुआ। प्रमुख कथावाचक एवं भागवताचार्य पं. वीरेंद्र शुक्ल ने कथा में बताया कि सुपात्र संत की सेवा किए बिना ईश्वर की कृपा प्राप्त नही हो सकती। जो व्यक्ति किसी तपस्वी पवित्र संत की तन धन मन से सेवा करता है उसे संत हृदय से आशीर्वाद देते है। मनुष्य के लिए संत सेवा आवश्यक है, सेवा द्वारा ही विद्या सफल होती है। 7. गुरैया रोड पर आज पांडुरंग नगर के नाम से बनने वाली कॉलोनी का भूमि पूजन पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना और जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा किया गया। बताया गया है, सुंदर देवी नगर कॉलोनी के कॉलोनाइजर चंद्रभान देवरे, द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 8. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला पंचायत की प्रशासनिक समिति की प्रधान कांता ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय आजीविका मिशन, नाबार्ड व तेजस्विनी के स्वःसहायता समूह के सहयोग से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों के विक्रय एवं प्रर्दशनी के लिये हुनर हाट का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित जवाहर ग्राउंड में हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सशक्त महिलाओं और निराश्रित महिलाओं व बच्चों के लिए कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस हुनर हाट में जिले के 13 स्व-सहायता समूहों ने भाग लिया 9. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान मे पूजा लॉन में ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने कोरोना काल से अब तक संघर्ष करके परिवार का भरण पोषण किया। इसके बाद सभी महिलाएं एक रैली के रूप में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए एक मांगों का ज्ञापन सौंपने पहुची 10. मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ के द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने ट्राइबल विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं का उल्लेख किया। 11. तहसील हर्रई अंतर्गत ग्राम सेजवाड़ा के करीब दर्जन भर किसान आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपनी बिजली से संबंधित समस्या का एक ज्ञापन सौंपा। गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में उन्होंने मांग की कि उनके खेतों तक जल्द से जल्द बिजली पहुंचाई जाए। 12. जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंग नागेश और एडीएम रानी बाटड ने जनसुनवाई में 154 लोगों में समस्याओ की सुनवाई की। मुख्य रूप से अनुदान सहायता राशि, आधार कार्ड एक्टिवेट करवाने, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, अवैध कब्जा हटाने, अतिक्रमण हटाने, आवासीय पट्टा प्रदाय करने, आर्थिक सहायता, सार्वजनिक लाईट लगवाने, पुलिया निर्माण कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। 13. शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ संगीता वाशिंगटन द्वारा भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम विधानसभा अंतर्गत तामिया, अनहोनी और पातालकोट के लिए किया गया |इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा भौगोलिक अध्ययन जिसमें क्षेत्रफल स्थिति, विस्तार,चट्टान, खनिज, वनस्पति, सभ्यता और संस्कृति,धार्मिक गतिविधियां आदि का भौगोलिक अध्ययन क्षेत्रीय सर्वेक्षण के साथ किया गया।


खबरें और भी हैं