क्षेत्रीय
12-May-2021

मध्य प्रदेश के जाने-माने पत्रकार शिव अनुराग पटेरिया का कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका आक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था, इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उनके निधन की खबर आते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई है। शिव अनुराग पटेरिया ने सूबे की पत्रकारिता में अलग ही मुकाम हासिल किया था। उन्होंने आंचलिक पत्रकार के तौर पर 1978 में छतरपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की थी । उन्हें मध्यप्रदेश के पत्रकारिता इतिहास पर शोध फैलोशिप जैसे सम्मान मिले। शिवअनुराग पटेरिया जितने शानदार पत्रकार थे उतने ही शानदार लेखक भी थे। उन्होंने कई किताबे भी लिखी है।


खबरें और भी हैं