क्षेत्रीय
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का नया वैरियंट मिला है, कलेक्टर ने भीड़ भरे आयोजनों की अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश दिए हैं, लेकिन आज हुई भाजपा की रैली को देखकर तो लगता है कि इंदौर में कोरोना है ही नहीं । दरअसल शनिवार को चुनावी मंथन करने इंदौर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के स्वागत को लेकर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी रैली आयोजित की गई थी। जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें से अधिकतर ने मास्क नहीं लगाया था। वहीं कार्यक्रम स्थल में बैठे कार्यकर्थाओं ने भी मास्क नहीं लगाया था । जिसको लेकर अब कांग्रेस ने भी निशाना साधा है ।