कमलनाथ को बालाघाट में चाणक्य की तलाश जंगल में एक व्यक्ति पर शेर ने किया हमला बालाघाट में आग ने मचाई तबाही, लाखों का हुआ नुकसान 1 15 महिने सत्ता मे रहने के बाद बाालाघाट मे कांग्रेस के नेताओं के चाल मेें परिवर्तन नजर आ रहा है। सत्ता से मोह संघर्ष से पलायन नीति उनको अपने नेता कमलनाथ से कहीं ना कहीं दूर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। यह बात इसलिए पुख्ता साबित इसलिए हो रही है कि पिछले दो साल से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को बदले जाने की कवायद अब तक पूरी नही हो पाई है। एैसा नही है कि कमलनाथ बालाघाट मे जिला अध्यक्ष बदलना नही चाहते। परंतु कहीं ना कहीं उनकी जांच परख में यहां के नेता खरे नही उतर पा रहे है और यही वजह है कि लगातार विश्वेश्वर भगत जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान है। 2 जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बल्हारपुर बोरी के खेत में बुधवार को दोपहर लकड़ी लाने कमलेश बिलोने , सुरेंद्र बावने, विनोद मलावी और अतुल मेश्राम गए हुए थे जहां अचानक शेर ने कमलेश बिलोने के ऊपर प्रहार कर दिया जिससे कमलेश बिलोने बुरी तरह से घायल हो गया । घायल होने की जानकारी मृतक के जीजा सुरेंद्र बावने के द्वारा वन विभाग और डायल 100 को दी गई जिसके बाद डायल100 की सहायता से वन विभाग के द्वारा कमलेश बिलोने को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.. जहां पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋतिक पटेल के द्वारा कमलेश बिलोने को मृत घोषित किया गया। वही परिजनों के द्वारा शासन से सहायता राशि के लिए भी मांग की गई है । 3 बालाघाट के वार्ड 31 सरेखा स्थित कण्डा गोडाउन में बुधवार की रात करीब 1बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोडाउन से आग की लपटे व धुआं निकलते देख आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना नगरपालिका को दी। सूचना मिलते ही नपा से फायरब्रिगेड ने पहुंच आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में करीब 10 हजार कंडे जलकर खाक हो गया। वहीं दूसरी घटना किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दहेदी में हुई जहां दरमियानी रात करीब देढ बजे एक घर में अचानक आग लग जाने से घर गृहस्थी का सामान और मकान जलकर खााक हो गया। आगजनी की सूचना मिलते ही बालाघाट नपा से फायर बिग्रेड वाहन ने पहुंच आग पर काबू पाया। इस आगजनी में करीब 1 लाख रूपये से अधिक की नुकसानी की संभावना व्यक्त की गई है। 4 जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमनी मे भ्रष्टाचार का अंबार लगा हुआ है , एक तरफ टेमनी में बनाये गए शान्तिधाम के परखच्चे उड़ चुके है । तो वही दूसरी तरफ शान्तिधाम को जाने वाले रास्ते पर बना पुलिया धरासाई हो चुका है ,पुलिया पुर्णतः गुणवत्ता हीन मटेरियल से बनाया गया है, जिसमे लोहे का नामो निशान तक दिखाई नही देता , पिछली बारिश में ही पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, वही ग्राम टेमनी के निवासी धनेन्द्र बिजेवार बताया कि इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में 14 मई को की गईथी जिसके बाद मुझपर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है कभी मेरे घर आदमी भेजते है तो कभी मुझे फोन करके दबाव बनाते है । 5 कोरोना महामारी से बचाव के लिये वेक्सीन लगवाने लोगों को जागरूक करने शासन-प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। वहीं समाजसेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों द्वारा भी वेक्सीनेशन शिविर लगाकर लोगों को टीका लगवाने में शासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को सतपुड़ा चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, बालाघाट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एशोसिएशन और एम.आर. एशोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आजाद चैक स्थित हॉटल मिडटॉउन में टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारी व उनके परिवार के सदस्यों, एम.आर और काम करने वाले कर्मियों सहित अन्य को वेक्सीन लगाया गया। इस अवसर पर करीब 8 सौ लोगों को जीवन रक्षक टीका लगाया गया है। 6 परसवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लिंगा रहने वाले लोकेश राहंगडाले की मौत सड़क हादसे में हो गई, जो अपने ऑटो पार्ट्स की दुकान के लिए सामान लाने सुबह घर से अपनी बाइक लेकर बालाघाट गया हुआ था, वापस लौटते वक्त करीबन 3 बजे के आसपास सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मृत्यु हो गई .. 7 जिला केन्द्रीय बैंक की शाखा लामटा में इन दिनों बिजली गुल होने और बैंक में इनवर्टर ना होने से किसानों के साथ साथ बैंक कर्मचारी भी परेशान हो रहे हैं। केन्द्रीय बैंक की शाखा लामटा में इन दिनों किसान अपनी फसल उपार्जन की राशि बैंक से लेने आ रहे हैं। इन्हीं पैसो से वे बीज खाद की व्यवस्था अगली फसल के लिए बना रहे हैं। पर लामटा शाखा में बिजली गुल होने से लेन देन नहीं हो पा रहा, जिसके कारण कड़कती धूप में किसान लॉईन लगाकर अपना नम्बर आने का इंतजार कर रहे हैं। और इस कड़कती धूप में पसिना से तर-बतर हो रहे हैं। 8 जनपद पंचायत किरनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडेसरा में 18 साल से उपर के युवाओं का टीकाकरण कार्यक्रम का आज सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया , जिसमे बताया गया कि प्रति दिन 100 व्यक्ति को डोज लगाना अनिवार्य है।अधिकांश लोगो को वैक्सीन लगाये वह अपने परिवार व ग्राम को कोरोना मुक्त बनाये सभी ग्राम वासियों से निवेदन है वैक्सीन लगाने मे भाग लेवे व जागरूक जनमानस से निवेदन हैं कि सभी अपने आस पास दोस्त रिश्तेदार व परिचितों को वैक्सीन लगाने हेतु प्रोत्साहित करने में मदद करें। 9 जंगल कितना भी घना हो, शेरनी अपना रास्ता ढूंढ ही लेती है,,,,यह डायलाग फिल्म निमार्ता अमित मसूरकर के निर्देशन में बनाई गई फिल्म शेरनी का है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हो चुका है वही 18 जून को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी,जिसका बालाघाट जिले के लोगो को बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दे,फिल्म शेरनी में अभिनेत्री विद्या बालन ने फारेस्ट आॅफिसर का किरदार निभाया जो उनके फैंस को नया तौफा मिला है। वही इस फिल्म की आधी शूटिंग बालाघाट जिले के रेंजर कॉलेज, कान्हा नेशनल पार्क और घने जंगलों में की गई जहाँ शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगो को भी फिल्म में किरदार निभाने का मौका मिला है, जिसको लेकर बालाघाट के लोग फिल्म ’ शेरनी’ का आंखे गढ़ाए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वैसे तो बालाघाट जिले को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है लेकिन अब बालाघाट जिले का नाम धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ने लगा है। फिल्म शेरनी, बालाघाट जिले के लिए दूसरी मूवी होगी जिसकी शूटिंग बालाघाट में हुई है। इसके पूर्व सन 1962 में आई सुनील दत्त और नन्दा अभिनीत फिल्म नर्तकी की शूटिंग यहां हुई थी