क्षेत्रीय
04-Feb-2021

शिवपुरी नगर पालिका चुनावों से पहले खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के शहर में लगातार दौरे चर्चा का विषय बने हुए हैं। आगामी कुछ महीनों में कभी शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव हो सकते हैं। इन नगरीय निकाय चुनाव से पहले खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया लगातार सप्ताह या पंद्रह दिन में शहर में अपने दौरे कर रही हैं। इनमें कभी किसी सड़क का भूमिपूजन तो शहर में बनाई जा रही थीम रोड के निर्माण पर वह मॉनिटरिंग कर रही हैं। गुरुवार को भी अपने दौरे के दौरान खेल मंत्री ने शहर के विभिन्न वार्डों में नई बनाई जाने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया और थीम रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।


खबरें और भी हैं