क्षेत्रीय
11-Mar-2022

पंजाब विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी द्वारा जीत हासिल करने पर शिवपुरी में भी जश्न का माहौल देखा गया। शिवपुरी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रैली निकालकर यहां पर नगाड़े बजाते हुए मिठाइयां बांटी और जीत का जश्न मनाया। पंजाब में पार्टी की जीत पर शिवपुरी के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। शिवपुरी शहर के माधव चौक चौराहे पर जश्न का माहौल देखा गया। स्थानीय आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने बताया कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। ऐसे ही देश के अन्य हिस्सों में भी आम आदमी पार्टी जनता का विश्वास जीतेगी।


खबरें और भी हैं