क्षेत्रीय
18-Mar-2021

1 हनुमानताल वार्ड के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता श्याम कृष्ण तिवारी (कल्लू) बीते दो दिनों से घर से लापता हैं। जिसकी सूचना परिजनों ने हनुमानताल थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला कायम कर लिया है। बताया जाता है कि कल्लू तिवारी लंबे समय से बीमार थे और घर से निकल नहीं रहे थे। बुधवार को वे अचानक घर से निकले तो फिर वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल घर पर ही है। बताया जा रहा है कि उनका बेटे से कुछ विवाद हुआ था। 2 तिलवारा पुल में उस वक्त हड़कंप जब एक महिला ने छलांग लगा दी। आत्महत्या के उद्देश्य से कूदी महिला को बगैर देर किए हुए नाविकों ने सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो महिला अधारताल की रहने वाली निकली। पूरा मामला अधारताल थाने भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक अधारताल कंचनपुर निवासी संध्या विश्वकर्मा का पति डायल 100 वाहन में चालक है। जो कि संध्या पर शक कर आए दिन उससे विवाद करता था। अपने पति की रोज-रोज की इन हरकतों से त्रस्त होकर संध्या कल तिलवारा पहुंची और आत्महत्या करने छोटे पुल से छलांग लगा दी। 3 जबलपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी के घर से रूठ कर मायके जाने के गम में अपनी आठ साल की बच्ची के साथ बुधवार की रात  फांसी लगाकर आत्महत्या की है।  पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। बताया जाता है मृतक रामकृष्ण सोंधिया रीवा जिले के ग्राम बिल्वा का रहने वाला है और एक माह पहले ही वो अपनी पत्नी और बच्ची के साथ जबलपुर आया था। मृतक रामकृष्ण सोंधिया प्रेमसागर में लखन केसरवानी के  मकान में किराए में रहता था  और रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा था  ।  बाइट -उमेश गुलानी थाना प्रभारी हनुमानताल 4 कुरान की 26 आयतों के खिलाफ वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका क्या दाखिल की देश भर में मानो मुस्लिम समाज से बैर ही मोल ले लिया। जबलपुर में भी रिजवी के खिलाफ मुस्लिम जमकर भड़का हुआ है आलम यह है कि खुद नायब मुफ्ति ए आजम मध्य प्रदेश मौलाना मुशाहिद रजा को अफसोस है कि रिजवी को इस्लामिक कानून के मुताबिक सजा नहीं दी जा सकती। अगर दी जाती तो अब तक रिजवी की गर्दन काट दी जाती। बातचीत करते हुए मुफ्ति साहब जहां देश के कानून के अनुसार रिजवी को सख्त सजा दिलवाने की मांग कर रहे थे तो दूसरी तरफ कानून से हटकर बोलने में उन्हें कोई गुरेज नहीं था। रिजवी द्वारा याचिका लगाए जाने के बाद देश भर के कई स्थानों पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब देखना होगा कि यह मामला आगे क्या रंग लेता है। 5 शहर में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। यह संख्या अब 50 के ऊपर पहुंच गई है। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा सैंपलिंग की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। अभी भी हर दिन एक हजार से 12 सौ सैंपल ही लिए जा रहे हैं जबकि पिछले साल जब शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ा था तो जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया था। हर दिन दो हजार से ऊपर सैंपल लिए जा रहे थे। 6 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जबलपुर के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व नगर निगम को निर्देश दिया है कि तिलवाराघाट, ग्वारीघाट व भेडाघाट में नर्मदा के प्रतिबंधित दायरे में कट ऑॅफ डेट एक अक्टूबर, 2008 के बाद हुए निर्माण हटाए जाएं। इसके लिए दो माह की मोहलत दी गई है। मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए अधिवक्ता मनोज शर्मा को कोर्ट कमिश्नर भी नियुक्त कर दिया है। 7 नगर निगम जबलपुर द्वारा शहर में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बड़े पैमाने पर कार्य कराये जा रहे हैं, जिसके तहत शहर के मुख्यमार्गाे, कॉलोनियों, बस्तियों की साफ सफाई के अलावा, नाला नालियों एवं कंजरवेंसियों की भी व्यापक स्तर पर सफाई कराई जा रही है। निगमायुक्त संदीप जीआर के नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता के मापदण्डों के अनुरूप कार्य कराये जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्याे पर निगमायुक्त की शतत् निगरानी है और वे स्वच्छता के लिए कोने-कोने की सफाई व्यवस्था पर अपनी पैनी नजर बनाए रखे हैं। 8 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन ने रात में शहर में सख्ती एकदम से बढ़ा दी है। बाजार अब ठीक रात दस बजे बंद करवाये जाने लगे हैं और पीक समय में सोशल डिस्टेंङ्क्षसग का पालन करवाने पर भी जोर दिया जा रहा है। दुकानों-दुकानों और चैराहों-चैराहों पर रात में सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस चैराहों पर लगातार जांच अभियान चला रहा है। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई लगातार की जा रही है। 9 शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या सैकड़ा पर पहुंचने बेताब है। गत दिवस ही यह आंकड़ा 77 तक पहुंच चुका है। इसके बावजूद नगर निगम शहर में मच्छर मारने वाले कीटनाशकों का छिड़काव और फागिंग कर कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है। दिलाए जाने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हम आज ही सोडियम हाईपो क्लोराइड के लिए आर्डर दे रहे हैं। करीब 10 दिनों से कोरोना ने शहर में भी रफ्तार पकड़ी हुई है। पिछले 3-4 दिन से तो नगर निगम बाकायदा विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दे रहा है कि शहर के मुख्य इलाकों सहित पिछड़ी बस्तियों तक अपनी 21 टीमों के द्वारा कीटनाशकों का छिड़काव व फागिंग कार्य करवा रहा है। 10 बस ऑपरेटरों द्वारा निर्धारित किराया दर की मनमानी पूर्ण वसूली को हाईकोर्ट में जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई थी। दायर मामले में आरोप था कि शासन के गजट नोटिफिकेशन में एक रुपया प्रति किमी. के हिसाब से किराया निर्धारित है, इसके बावजूद डेढ़ से दोगुना बस ऑपरेटर वसूली कर रहे हैं। चीफ जस्टिस मोह. रफीक व जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने मामले में आवेदक को कहा है कि वो परिवहन आयुक्त के समक्ष विस्तृत अभ्यावेदन दें, जिस पर विधि अनुसार निर्णय लें कि नोटिफिकेशन की निर्धारित दर से अधिक किराया वसूल न हो, इस पर वह उचित कार्रवाई करें। इसके लिए युगलपीठ ने उन्हें तीन माह की मोहलत दी है। 11 शहर में होने वाली कुल जलापूर्ति का 60 फीसदी पानी नालियों की गंदगी लेकर नर्मदा में समा रहा है। जल प्रबंधन की खामी से ऐसा हो रहा है,इसमें बराबर की दोषी आम जनता भी है जो नलों को बहते हुए छोड़ देती है। ऐसे में जिम्मेदारों का चेतना बेहद जरूरी है। शहर में प्रतिदिन 237 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति 5 जलशोधन संयंत्रों के द्वारा की जाती है। इनमें ललपुर के दो संयंत्रों से 92 एमएलडी,रमनगरा संयंत्र से 80 एमएलडी, रांझी जलशोधन संयंत्र से 45 एमएलडी,खंदारी भोंगाद्वार से 25 एमएलडी जलापूर्ति की जाती है। नर्मदा व परियट,खंदारी से लिया जाने वाला पानी पीने योग्य नहीं होता,इसे शुद्ध करने में नगर निगम को जलशोधन संयंत्रों में केमिकल्स, चूना इत्यादि का उपयोग कर इसे शोधित किया जाता है। इसमें भारी भरकम राशि खर्च होती है। नगर निगम जल वितरण व्यवस्था पर हर साल करीब 100 करोड़ रुपए खर्च करता है। हालाकि जलशुल्क के रूप में उसे 25-30 करोड़ रुपए ही मिल पाते हैं।


खबरें और भी हैं