1 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची तैयार भोपाल संगठन से स्वीकृति का इंतजार 2 सहायक कमिश्नर अनंत धुर्वे ने चुनाव लड़ने के लिए लिया वीआरएस भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात 3 जेल बगीचे में सब्जी मंडी लगने के बाद भी सड़कों पर लग रहा जाम नगर पालिक निगम बाजार में नहीं बना पाया पार्किंग व्यवस्था 4 शिक्षक कॉलोनी के रहवासी पानी नहीं मिलने से परेशान जिला प्रशासन से लगाई पेयजल पूर्ति की गुहार 5 धूनी वाले दादाजी दरबार में लगा 101 किलो लड्डू का भोग बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में की पूजा अर्चना भाजपा कार्यालय में बुधवार को जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी नगर पालिक निगम चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशियों को लेकर गहन चिंतन चला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम के 48 वार्डों में किस दावेदार को भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाया जाएगा इसे लेकर भाजपा कार्यसमिति के पदाधिकारियों द्वारा गहन मंथन किया गया है। भाजपा द्वारा पार्षद पद के दावेदारों की सूची भोपाल संगठन में भेजी गई है। संभवत गुरुवार को भाजपा अपने पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिक निगम चुनाव में महापौर के प्रत्याशी के रूप में नगर पालिक निगम के सहायक कमिश्नर अनंत कुमार धुर्वे को टिकट दी है। सहायक कमिश्नर अनंत धुर्वे ने मंगलवार को नगर पालिक निगम में बीआरएस के लिए आवेदन दे दिया है। बुधवार को वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने भोपाल पहुंचे थे जहां से आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में और छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम की सीमा में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे नगर पालिक निगम के द्वारा कलेक्ट्रेट रोड में लगने वाले सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जेल बगीचे में शिफ्ट किया गया था। लेकिन जेल बगीचे में शिफ्ट होने के बावजूद भी सब्जी बाजार में व्यवस्था ही नहीं बन पाई है। कलेक्ट्रेट रोड में पहले जहां सब्जी बाजार लगता था उस जगह पर अब वाहन चालक मनमर्जी के मुताबिक पार्किंग कर रहे हैं। जिससे सड़कों में पहले की अपेक्षा अब ज्यादा जाम लग रहा है। जबकि नगर पालिक निगम के द्वारा जेल बगीचे में जहां वाहन पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई थी। वह कोई वाहन खड़े नही हो रहे हैं। अब भी कई सब्जी विक्रेता बिना टीन शेड के ही बैठ रहे हैं। शिक्षक कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले क्षेत्रवासी पेयजल समस्या को लेकर काफी परेशान है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में पिछले 3 महीने से पानी की किल्लत बनी हुई है। इस मामले की शिकायत नगर पालिक निगम में बार-बार करने के बावजूद भी शिकायत का निराकरण नहीं हो रहा है। यहां पर जो पाइप लाइन बिछाई गई है। वहां पंचायत कार्यकाल की है। जिसके कारण क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। शिक्षक कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों ने नगर पालिक निगम और जिला प्रशासन से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा 17 जून से स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके बाद अब स्कूलों में साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार से जिले भर के सभी स्कूल शुरू हो जाएंगे। जबकि पांचवी और आठवीं की कक्षाओं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए भी जिला शिक्षा केंद्र के द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। उनके लिए राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा इस बार फिर से पूरक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में कक्षा पांचवी और आठवीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।वही नवीन सत्र में बच्चों के प्रवेश को लेकर, खड़ी मूंग वितरण, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों को लेकर बुधवार को बीआरसी अशरफ अली के द्वारा सभी बीएसी और जन शिक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में नगरीय निकाय चुनाव भी नगर पालिक निगम और नगरपालिका तथा नगर पंचायत में होंगे। निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगने वाले सेक्टर अधिकारियो को आज प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी 11 नगरीय निकाय के सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम मशीन तथा निर्वाचन में क्या काम करना है इस संबंध में कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी गई सेवा समिति दादा दरबार के श्री श्री 108 महात्यागी बालकदास महाराज और उनके अनुयायियों के द्वारा चार फाटक स्थित श्री धूनीवाले दादाजी दरबार में दादाजी की अखंड धूनी में 101 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। बालक दास महाराज ने बताया कि उनके द्वारा जिले भर में सीताराम संकीर्तन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जुड़कर इस संकीर्तन में हिस्सा ले रहे हैं। संत शिरोमणि श्री 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का मंगलवार को शहर से गमन हुआ था। बुधवार को उन्होंने ग्राम लिंगा के शासकीय स्कूल में आहार चर्या की। जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज का भव्य स्वागत किया। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने लिंगा में प्रवचन दिए। जिसके बाद वे ग्राम लिंगा से गमन कर उमरानाला पहुंचे हैं। उमरानाला के जैन मंदिर और धर्मशाला में वे रात्रि विश्राम करेंगे। गाडरी ढाना वार्ड नंबर 1 स्थित जय भोले शिव शक्ति मंदिर में पंच और सरपंच पद के कई दावेदार अपनी हाजिरी लगाने पहुंच रहे है। मंदिर के पुजारी पाल बाबा ने बताया कि यह चमत्कारिक शिव मंदिर है। जहां पर भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। इसी कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते कई उम्मीदवार अपनी हाजिरी ले कर मंदिर पहुंच रहे हैं। रिंग रोड के पास लॉ कॉलेज के सामने नगर पालिक निगम के अमले को अवैध कॉलोनी के नाम पर प्लॉट काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही निगम अधिकारियों के निर्देश पर निगम का अतिक्रमण हटाने वाला हमला रिंग रोड पर पहुंचा जहां पर अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्यवाही की गई जिले में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को हल्की बारिश होने के बाद बुधवार दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक झमाझम बारिश हुई। प्री मानसून आने से गर्मी से कुछ राहत लोगों को मिली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जिले में आने वाले 3 दिन बारिश होने की संभावनाएं हैं।