क्षेत्रीय
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आज के समय पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां एवं ज्वलंत मुद्दे पर विमर्श के दौरान कहा कि सरकार द्वारा पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर पत्रकार ने एंटी गवर्मेंट रिपोर्टिंग कर दी तो अगली बार उसे मुख्यमंत्री की पत्रकार वार्ता में नहीं बुलाया जाता। यह सब अच्छे लोकतंत्र व्यवस्था के खिलाफ है उन्होंने कहा कि इस मामले में हमे सचेत होने की आवश्यकता है। और यही सबसे बड़ी चुनौती है।