बुदनी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये बुदनी नगर में 15 अप्रैल से 31 मई तक लगाये गये कफयु के दौरान डीएम के निर्देष का उललंघन करने वाले 110 लोगों पर बुदनी पुलिस ने कार्यवाही की हे नगर निरीक्षक आर एन शर्मा ने बताया कि नगर में कोरोना कफर्यु के दौरान लगातार पुलिस ने माॅनीटरिंग की और लोगों को तरह तरह से समझाइर्ष दी गई उसके बावजूद एैंसे 110 लोग थे जो बार बार चेतावनी और समझाइष के बाद भी नहीं माने उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की गई। जिनके चालान अब न्यायलय में पेष किये जायेंगे। वहीं पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान भी स्पाट फाइन और चालान भी काटे गये। नगर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा लगातार नगर पर नजर रखी जा रही है और कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी। बुदनी से शिवराजसिंह राजपूत