क्षेत्रीय
सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील के दोराहा में पुलिस और राजस्व ने मिलकर संयुक्त कार्यवाही की है दोराहा नायब तहसीलदार एसआर देशमुख ने बताया कि आज सुबह भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली जा रहा है दोराहा थाना प्रभारी, के , जी शुक्ला और नायब तहसीलदार एस आर देशमुख मौके पर पहुँचे तो काका ढाबे ओर टप्पर के बीच रेड्डी पोल्ट्री फार्म के पास ट्रेक्टर ओर ट्राली मिला जिसमे 8 सागोन 2 लिप्टिस 1 सुबाबूल की ताजी लकड़ी थी जिसे जप्त कर ट्रेक्टर ट्राली सहित दोराहा थाने के पुलिस कालोनी में खड़ा कर दिया गया।, इस कार्रवाई को राजस्व और पुलिस ने मिलकर किया है