1 जबलपुर क्राइम ब्रांच और लार्डगंज थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में राजश्री और विमल गुटखा के पाउच बरामद किए हैं।क्राइम ब्रांच को अपने मुखबिर से सूचना मिली कि गणेश नगर में कमलेश कुमार गुप्ता नाम का एक व्यक्ति हानिकारक पान मसाले का गुटका पाउडर और नकली राजश्री विमल गुटका बिना किसी विधिक व्यापारिक लाइसेंस के धोखाधड़ी करते हुए बनाकर उसे बाजार में बेच रहा है। मुखबिर ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ देर में ही वाहन में गुटका पाउच लोड होकर बेचने के लिए रवाना होने वाला है। यह सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और थाना लार्डगंज पुलिस की टीम खाद्य निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंची और वहां से ना सिर्फ भारी मात्रा में गुटखा बरामद किया बल्कि आरोपी कमलेश कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया। 2 जबलपुर जिले में दूसरों की जमीन को अपना बता कर बेचने वाले भूमाफिया डीएम अंसारी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.... भू माफिया अंसारी की जालसाजी का शिकार हुए ढाई सौ से ज्यादा लोगों ने सोमवार की सुबह एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया... घेराव कर रहे पीड़ितों का आरोप है कि भू माफिया डीएम अंसारी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और फर्जी तरीके से उन्हें जमीने बेची हैं ,,बदले में पैसा तो ले लिया लेकिन अब रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है.... भू माफिया डीएम अंसारी का पूरा कारनामा अब सामने आ चुका है... पुलिस ने उसे गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन पीड़ितों को राहत नहीं मिली है... उनकी मांग है कि उन्हें उनकी रकम वापस दिलाई जाए. अपनी इस मांग का एक ज्ञापन उन्होंने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को भी सौंपा.... 3 जबलपुर में डेंगू से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवक कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया है।सोमवार को कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पहुंचे और प्रदर्शन किया। युवक कॉग्रेस का कहना है कि डेंगू की महामारी ने जहां विकराल रूप ले लिया है वही स्वास्थ्य महकमे के इंतजाम नाकाफी है।हालात इस कदर बिगड़ चुके है कि अस्पताल में बैड नही है और मरीज दर दर भटकने को मजबूर है। युवक कांग्रेस ने प्रशासन से बेहतर इंतजामो की मांग की है। 4 भारतीय किसान संघ महाकोशल का प्रांत अधिवेशन समंवय सेवा केंद्र, गोरखपुर में आयोजित किया गया... भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि हर तीन वर्ष के बाद भारतीय किसान संघ की प्रांत कार्यकारणी का निर्वाचन किया जाता है। 28 सितंबर को नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह मुख्य वक्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्त, किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस वासोतिया मुख्य अतिथि रहे... 5 भाजयुमो ने कटंगा चौराहा स्थित प्रतिमा पर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर श्रद्घासुमन अर्पित किए। भगत सिंह की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया।