क्षेत्रीय
29-Mar-2022

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बढ़ती बेरोजगरी को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। विक्रांत ने कहा कि मध्यप्रदेश फर्जीवाड़े का अड्डा बन गया है। युवा रोजगार के लिए सवाल कर रहा है वही सरकार द्वारा युवाओं की आवाज दबाई जा रही। उन्होंने कहा कि पुलिस परीक्षा भर्ती में अभ्यर्थी को सुबह चयनित किया जाता है शाम को उसका चयन से बाहर किया जाता है। विक्रांत ने कहा कि पुलिस आरक्षक की भर्ती में 8 हजार से ज्यादा युवाओ का भविष्य बर्बाद कर दिया गया है। वही शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर विक्रांत ने कहा कि सीएम शिवराज के OSD लक्ष्मण सिंह के फोन को जब्त कर जांच होना चाहिए।


खबरें और भी हैं