क्षेत्रीय
19-Feb-2022

शनिवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रतलाम के सर्किट हाउस पर एक प्रेस वार्ता मे शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा झूठा मुख्यमंत्री बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए । वही दिग्विजय ने हिजाब मामले पर कहा कि हर एक धर्म परंपरा की अपनी मान्यता होती है। कोई घूंघट निकालता है। कोई सर ढकता है। तो कोई पर्दा करता है। हिजाब और बुर्का दोनों अलग-अलग हैं। जब भी हम सरकार से हिसाब किताब की बात करते हैं तो वह हिजाब की बात करते हैं। यह ठीक नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भावना जरूरी है।


खबरें और भी हैं