क्षेत्रीय
29-Apr-2022

रमजान का पाक महीना चल रहा है जिसको लेकर मुस्लिम धर्मालंबियो द्वारा रोजा रखा जाता है। साथ ही शहर के मस्जिदों में रोजाना रोजा इफ्तार का कार्यक्रम भी रखा जाता है। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विगत 2 वर्षों से कोरोना के कारण बाजार में रौनक नहीं थी। लेकिन इस बार ईद को लेकर खासी चहल-पहल नजर आ रही है। देहली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड और पुलिस की टीम के द्वारा शिक्षकों, वाहन चालक तथा परिचालकों को पाक्सो एक्ट के तहत कानून की जानकारी दी गई। पुलिस के द्वारा त्योहारों के मद्देनजर शहर में जगह-जगह निगरानी रखी जा रही है ।इसी क्रम में आज कबाड़ियों के गोदाम में भी पुलिस की टीम औचक निरीक्षण करने पहुंची। जहां पर कबाड़ में खरीदी गई वस्तुओं की जांच की गई। पुलिस के द्वारा त्योहारों के मद्देनजर शहर में जगह-जगह निगरानी रखी जा रही है ।इसी क्रम में आज कबाड़ियों के गोदाम में भी पुलिस की टीम औचक निरीक्षण करने पहुंची। जहां पर कबाड़ में खरीदी गई वस्तुओं की जांच की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी करने के साथ ही ढोल गाजे बाजे के साथ जमकर खुशियां मनाई और जन्मदिन का केक काटा। गांधी गंज में व्यापारी मंडल के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर उनके वजन के बराबर ड्राई फ्रूट का विवरण भी क्षेत्र में किया गया ग्राम खूनाझीर में शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें आज भगवान शिव की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती की आकर्षक झांकी बनाई गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे


खबरें और भी हैं