क्षेत्रीय
05-Jun-2021

1 रेत के नाम पर वन विभाग कर रहा ग्रामीणो से पैसो की मांग 2 आबकारी विभाग ने की बकेरा एवं सुरवाही में छापामार कार्यवाही, 2लाख 3 हजार रुपये का महुआ लाहन जप्त 3 ग्रीन बालाघाट - क्लीन बालाघाट के संकल्प के साथ किया व्रक्षारोपण 1 भारत सरकार की महत्वकांक्षी पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए आवासहीन लोगो के मकानो को बनाने के लिए ग्रामीणो के द्वारा रेत लाई जा रही है। लेकिन वन विकास निगम के अधिकारी हितग्राही के घर पहुचकर रेत को जप्त कर रहे है साथ ही उनसे रेत के एवज में 10 हजार रुपए की मांग कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है चांगोटोला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरी पंचायत का जहां वन विकास निगम लामता प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण कर रहे हितग्राही के घर में ट्रैक्टर के द्वारा रेत डालने के लिए ट्रॉली नाले में लगाई गई थी तभी मौके स्थल पर वन विभाग के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर चालक पर राजसात कार्रवाई करने को लेकर कहासुनी और अभद्रता की गई और डरा धमका कर 10000 ले लिए गए। 2 आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुंसार अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के मार्गदर्शन और कंट्रोल रूम प्रभारी एस डी सूर्यवंशी के निर्देशन में अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर ग्राम बकेरा एवं सुरवाही में छापामार कार्यवाही की गई और 2लाख 3 हजार रुपये 840 रुपये का महुआ लाहन जप्त किया गया है। मुखबीर से प्राप्त सूचना पर ग्राम बकेरा में की गई कार्यवाही में तालाब से 24 प्लास्टिक की बोरियों मे भरा हुआ लगभग 360महुआ लाहन जप्त किया गया । इस जप्त महुआ लाहन की कीमत लगभग 25हजार 200 रुपये है। अज्ञात के खिलाफ २ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । 3 बालाघाट को ग्रीन बालाघाट-क्लीन बालाघाट बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद द्वारा आज पर्यावरण दिवस पर स्थानीय नवीन कन्या शाला बूढ़ी स्थित परिसर में पीपल,बरगद,जामुन व बादाम के पौधों का व्रक्षारोपण कर अभियान की शुरूआत विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर की गई...में आगामी दिनों में प्रकृति को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित बनाने का संदेश देने के साथ ही शहर को ग्रीन व क्लीन बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा जनसहयोग और सभी समाजिक, धार्मिक व स्वयंसेवी संगठनों को जोडकर व्रहद स्तर पर नगर में व्रक्षारोपण किया जायेगा । पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने इस अवसर पर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ देते हुऐ कहा कि प्रकृतिए एक मां की तरह बिना कुछ मांगे ही हमारी सभी जरूरतों का पूरा ख्याल रखती है। 4 4 जून को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 8 मरीजों के सेंपल कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 134 हो गई है। वहीं 4जून को 31कोरोना पाजेटिव मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। 5 कोरोना से बचाव के लिये प्रशासन के सहयोग से विभिन्न संगठनों के द्वारा टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 जून को रोटरी क्लब बालाघाट टाइगर के द्वारा कोवैक्सीन टीकाकरण का आयोजन शुभारंभ मैरिज लॉन व कैट संस्था के द्वारा सिंधु भवन में टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें 18 साल से उपर सभी आयुवर्ग के 12 सौ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन ने टीकाकरण कार्यक्रम में पहुंच टीका लगा रहे लोगों का हौंसला बढ़ाया व आयोजनकर्ता संस्था की सराहना की। रोटरी क्लब बालाघाट टाइगर के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण भी किया गया।


खबरें और भी हैं