क्षेत्रीय
21-Feb-2022

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ कुण्डलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बड़े बाबा के दर्शन किए इसके साथ ही आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम शिवराज ने जैन तीर्थ कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। शिवराज ने कहा कि इन दोनों स्थानों पर मांस और मदिरा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। कुण्डलपुर के चार किलोमीटर के दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी मौजूद थे।


खबरें और भी हैं