क्षेत्रीय
25-Sep-2021

1 जबलपुर के आभूषण कारोबारी को धमकी देकर मोबाइल पर 20 लाख रुपए मांगने का मामला शुक्रवार 24 सितंबर को सामने आया। केंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों ने जो मोबाइल धमकी में इस्तेमाल किया, उसका एड्रस फर्जी निकला। 2 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ा सामने आया है. विवेक तन्खा ने कहा कि उपचुनाव वाली तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत है. ये बात बीजेपी समझ चुकी है.राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी की असफलताएं ही कांग्रेस का बड़ा मुद्दा बनेंगी. ‘कोरोना में सरकार की अव्यवस्थाओं को जनता ने बखूबी देखा है. उन्होंने कहा कि खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव टफ रहेगा, लेकिन कांग्रेस का उम्मीदवार मजबूत होगा. 3 मध्यप्रदेश राज्य विधिक प्राधिकरण द्वारा भारतीय पोस्ट आफिस के सहयोग से काम करने जा रहा है। इसी तारतम्य में विधिक प्राधिकरण के पदाधिकारियों द्वारा जबलपुर स्थित पोस्ट आफिस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्य विधिक प्राधिकरण के कार्यो का प्रचार प्रसार किया गया। विधिक सेवा के लोगो का कहना था कि भारतीय पोस्टल की पहुंच दूर दूर है इस वजह से विधिक सेवा के कार्यो को जन जन तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है 4 ब्रांडेड चीजों से परे जबलपुर में वोकल फॉर लोकल की थीम में महिला फैशन शो का आयोजन हुआ। नई सोच हमारी कल्पना संगठन द्वारा आयोजित इस फैशन शो में करीब 22 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।आयोजन की खास बात यह थी कि प्रतिभागियों द्वारा इस्तेमाल किये गए परिधान स्थानीय फेशन डिजाइनरों द्वारा तैयार किये गए थे। 5 पन्ना में नाबालिग के साथ हुए एसिड कांड से प्रदेश भर में आक्रोश भड़का हुआ है। अब पीड़िता की सुरक्षा और पुनर्वास की मांग होने लगी है। जबलपुर में इसे लेकर कहार महासंघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि वारदात के बाद पुलिस ने तो अपना काम किया है लेकिन अब सरकार को उस युवती का जिम्मा उठाना चाहिए। संघ ने पीड़िता को सरकारी नौकरी और सुरक्षा देने की मांग की है। 6 जबलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी मांगो को लेकर जबलपुर के सिविक सेंटर मैं हड़ताल पर बैठ गई कार्यकर्ताओ का कहना है कि इतनी मँहगाई में जब गैस के दाम बढ़ गए है लेकिन हमारा मानदेय कम होने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है ऐसे में सरकार कार्यकर्ताओ से लगातार काम करवा रही है लेकिन मानदेय नही बढा रही है। मानदेय न बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। समय रहते अगर हमारा मानदेय नही बढ़ाया गया तो हम आने वाले समय मे सरकार को सबक सिखाएंगे। 7 भाजपा ने आज जबलपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई इस अवसर पर सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने पं उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया 8 जबलपुर में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जबलपुर के सिविक सेंटर ग्राउंड धरना प्रदर्शन किया गया.... जिसमें बड़ी संख्या में नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे.... देश में जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है उस पर लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन किया जा रहा है उसी कड़ी में जबलपुर में भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर ग्राउंड में धरना दिया... इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से ही महंगाई और अराजकता पूरे देश में व्याप्त है 9 -कृषि कानून रद्द करने को लकेर किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर विगत 10 माह से धरने पर बैठे है,,जहा इस मसले पर किसान संगठनो और भारत सरकार के बीच कृषि कानून को लेकर कई दौर की बातचीत हुई जो बेनतीजा निकली,,जिसको लेकर लगातार किसान संगठन धरने पर बैठे है,,,


खबरें और भी हैं