क्षेत्रीय
11-May-2021

1 मल्टी स्टेट नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन स्कैम में फंसा सिटी अस्पताल का संचालक सरबजीत मोखा गिरफ्तारी से बचने का हर जतन करता रह गया। माइनर अटैक का बहाना कर खुद के अस्पताल में भर्ती मोखा, एफआईआर दर्ज होते ही फरार हो गया था। शाम को अचानक प्रकट हुआ। इस बार खुद को कोविड संक्रमित बता खुद के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हो गया। रात भर पहरा दे रहे पुलिस ने रैपिड रिपोर्ट निगेटिव आते ही उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। उससे पूछताछ जारी है। मोखा ने हार्ट अटैक को बहाना किया पर जब कदमताल करता पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंचा तो मोखा पैदल चलता आकर पुलिस की गाड़ी में बैठ गया। 2 शहर में कोरोना संक्रमण के बीच निजी अस्पतालोंं द्वारा की जा रही लूटमार के विरोध में एनएसयूआई के नगर संंगठन ने विरोध स्वरूप अर्थी जुलूस निकाला। संंगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध के स्वरूप पीपीई किट पहनी और अर्थी प्रतीकात्मक लाश को भी पीपीई किट पहनाकर उसका जुलूस निकाला। संगठन के कार्यकर्ता जूलूस लेकर कलेक्टकर कार्यालय तक जाना चाहते थे पर उन्हें घंटाघर के पहले ही रोक दिया गया। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। यह कार्यवाही करने पुलिस ने पहले से ही तैयार कर ली थी। सीएसपी अधारताल अशोक तिवार की अगुवाई में पुलिस पहले से कंट्रोल रूम के सामने मोर्चा संभाल चुकी थी। 3 शहर में बेकाबू हो चुके कोरेाना संक्रमण के बीच नकली रेमडेसिविन इंजेक्शन और गैलैक्सी अस्पताल के द्वारा लापरवाही पर परदा डालने की नीयत से रेडक्रॉस सोसायटी को दी गई 25 लाख की सहायता और दवाओं की बढ़ती काला बाजारी के बीच आज कांग्रेस ने अपना एक्शन मोड दिखाया और सांकेतिक धरना देकर अपने तेवर स्पष्ट कर दिये। कांग्रेस द्वारा आयोजित किये गये सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी विधायकों सहित अन्य वक्ताओं ने राज्य सरकार और उसके सिस्टम की कड़े शब्दों में आलोचना की और कहा कि हमारी मुहिम को अंत न समझा जाये जनहित में हम संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। 4 शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिये कोरोना पीडि़त होने पर नर्सिंग हॉस्टल के लगभग 50 बेड आरक्षित रखे गये हैं। वहीं रोगी कल्याण समिति को प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर की अनुशंसा से रेमडेसिविर इंजेक्शन क्रय करने हेतु कहा गया है और ये इंजेक्शन कर्मचारियों को क्रय दर पर ही उपलब्ध कराये जाएँगे। यह निर्णय जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया द्वारा चिकित्सा अधिकारियों, समस्त लिपिकीय संवर्ग कर्मचारी और नर्सिंग स्टॉफ की अलग-अलग समूहों में ली गईं बैठकों में लिए गए। 5 औद्योगिक क्षेत्रों में लॉकडाउन के चलते जहाँ कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है वहीं अब इनके समक्ष बिजली बिल चुकाने तक का संकट पैदा हो गया है। इतना ही नहीं सबसे अधिक समस्या उद्योग चलाने वालों के सामने फिक्स चार्ज की आ रही है जो बिना बिजली उपयोग के भी लग रहा है। इंडस्ट्री संचालकों द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी तरह से बिजली का स्वीकृत लोड कम होने के साथ ही फिक्स चार्ज माफ कर दिया जाए, ताकि इस आर्थिक संकट के दौर में उन्हें कुछ राहत मिल सके।स दौरान व्यापारियों ने प्रशासन और बिजली कंपनी के प्रबंधकों से फिक्स चार्ज में छूट की माँग तक रखी लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। 6 जबलपुर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले दोनों आरोपियों को जिला दंडाधिकारी ने रासुका में जेल भेज दिया है। दोनों अब तीन महीने से पहले जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। दोनों आरोपी जरूरतमंद से दो रेमडेसिविर इंजेक्शन के एवज में 25-25 हजार रुपए से सौदा करते हुए पकड़े गए थे। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी कर्मवीर शर्मा ने दोनों आरोपी शहनवाज और विवेक चौधरी को एनएसए में निरूद्ध करने का वारंट जारी किया। 7 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कोरोना संक्रमण के दौरान प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की रिहाई के मामले में निर्णय सुरक्षित कर लिया है। मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व जस्टिस अतुल श्रीधरन की युगलपीठ ने इसके पूर्व राज्य सरकार और कोर्ट मित्र का पक्ष सुना। बहस पूरी होने के बाद अपना निर्णय सुरिक्षत कर लिया।इस मामले में जल्द ही निर्णय आने की संभावना है। 8 एक बदमाश ने पहले 16 वर्षीय लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। मिलने के बहाने होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया। वहां वीडियो बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल करते हुए चोरी करने पर मजबूर कर दिया। पीडि़ता अपने ही घर से जेवर चोरी कर युवक को देती थी। परेशान होकर उसने घरवालों को बताया। फिर थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई। 9 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये रेलवे द्वारा तैयार किये गये आइसोलेशन कोच शोभा की सुपारी बनकर रह गये है। पिछले करीब एक सप्ताह से अस्स मरीजों की भरती करने की क्षमता वाले कोच मदनमहल रेलवे के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़े हैं पर अब तक एक भी कोरोना मरीज के भर्ती न होने की वजह से यह कोच शोभा की सुपारी साबित हो रहे हैं। 10 अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त का गौरव प्राप्त है। 14 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन शुभ कार्यों को करने के लिए पंचांग की आवश्यकता नहीं पड़ती है। अक्षय तृतीया पर बिना लग्न पत्रिका का मिलान किए विवाह किए जाते हैं। वहीं इस बार गाइड लाइन के चलते हजारों की संख्या में विवाह टाल दिए गए हैं। इस संबंध में ज्योतिषाचार्य पं. रोहित दुबे ने बताया कि उनके पास 100 से अधिक विवाह आयोजन के लिए संपर्क किया गया था। बाद में लोगों ने इस तिथि पर भी विवाह टाल दिए हैं। वर्तमान में करीब 7 परिवार इस तिथि पर विवाह के लिए तैयार हैं, लेकिन पूरी सादगी और घर के परिजनों की उपस्थिति में ही संस्कार करेंगे।


खबरें और भी हैं