1- शनिवार को डेढ़ दर्जन से अधिक मरीजों की मौत, फिर भी रिकवरी रेट 92 प्रतिशत 2- रेत का बीच नदी में मिला अवैध भंडार, सत्ताधारी के इशारे पर चल रहा था काला कारोबार 3- काम से लौटते हुए मजदूर पर एसिड से हमला, सौंसर क्षैत्र में भंसाली कंपनी में करता है काम 4- माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के गुर्गे कर रहे गरीबो से जबरन वसूली, 6 महीने के लिए हुई वसूली रोकने की मांग 5- छिन्दवाड़ा प्रवास में पहुचे जबलपुर रेंज आईजी ने किया कोविड अस्पताल का शुभारंभ, पुलिस विभाग व उनके परिजनों का होगा उपचार 1 जिले की रिपोर्ट में संक्रमण दर चार प्रतिशत एवं रिकवरी रेट 92 प्रतिशत बताया जा रहा हैँँ लेकिन छिंदवाडा मोक्षधाम एवं कब्रिस्तान की तस्वीर कुछ और बयां कर रही है। जहा 11 सौ से अधिक मरीजों का कोरोना प्रोटोकाल के अंतर्गत अंतिम संस्कार किया गया। जबकि सरकारी आंकड़ों में 108 मौत्े दर्ज की गईँँ । शनिवार को भी 19 शवों का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने नहीं किया। बताया जा रहा है कि जहां हर दिन दस हजार से अधिक टेस्टिंग किया जाना था वहां टेस्टिंग एक हजार से भी कम हो गई। एक मरीज के परिजन की माने तो अस्पताल तक के डाक्टरों को आरटीपीसीआर टेस्टिंग के लिए अधिकार नहीं दिए गए। जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से अनुमति लेने जाना पड़ रहा हैँ। जिससे रिकवरी रेट संक्रमण की दर से अलग हो चुकी हैँ। 2 दो दिन पहले जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की नाक के नीचे कुलबेहरा नदी से खनिज विभाग द्वारा दस टली रेत का अवैध भंडार जब्त किया गया। करीब 30 घनमीटर रेत जब्त की गई लेकिन इसके पहले तक न जाने कितनी रेत निकल चुकी होगी इसका अंदाजा ही नहीं है। सबसे अलग बात तो यह है कि नगर निगम के अंतर्गत भरतादेव फिल्टर प्लांट से होकर यह अवैध काम चल रहा था जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। एनजीटी के नियमों के अनुसार नदी के बीच से रेत नहीं ली जा सकती यहां तो नदी के पानी में भंडार मिला वह भी अवैध । सूत्रों की माने तो इस रेत के काले कारोबार में सत्ताधारी नेता का हाथ है। जिसका नगर निगम में भी काफी दबदबा हैजिसके चलते फिल्टर प्लांट के अधिकारी कर्मचारी भी मुंह खोलने से बच रहे थे। अब जब रेत का भंडार पकड़ा गया तो इसके मालिकान गायब हो गए। अब रेत का भंडार करने वाले अज्ञात हो गए।बता दें कि पीने के पानी के साफ रखने के लिए भी जलस्त्रोत के पास रेत होना जरूरी भी माना जाता है। 3 सौसर क्षेत्र मे दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है जहाँ एक मजदूर पर ऐसिड से हमले की जानकारी मिली है। नागपुर छिंदवाड़ा हाइवे पर भंसाली कम्पनी मे ठेकेदारी मे कार्यरत प्रमोद सरेयाम नामक मजदूर पर ऐसिड से रात के अँधेरे मे हमला बोला गया l बताया जा रहा है कि प्रमोद जब काम से वापस घर जा रहा था , तब कम्पनी से कुछ दुरी पर ही पारडसिंगा के पास साईं रेस्टोरेंट के पास हाइवे पर साईकिल पर सवार प्रमोद पर मोटरसाइक पर सवार दो व्यक्तियो द्वारा ऐसिड फेका गया l घायल मजदूर जब चिल्लाने लगा तभी ड्यूटी जा रहे बीआईएम के गार्ड द्वारा उसे पहचान कर अपनी गाड़ी पर बिठा कर भंसाली कम्पनी के ही दवाखाने मे पहोचाया गया l प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे इलाज के लिये सिविल अस्पताल सौसर रेफर किया गया lमोके पर लोधीखेडा थाना प्रभारी भूपेंद्र गुलबाके अपनी टीम के साथ जांच शुरू कर दिए है। 4 लाकडाऊन के कारण गरीब, मजदूरों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है, उनके पास रोजमर्रा के खर्च चलाने तक के लिए पैसे नहीं हैं,लेकिन जिले में कुछ चल रहा है तो वह है माईक्रो फाईनेंश कंपनियों की वसूली। इन कंपनियों के वसूली एजेंट सुबह से कर्ज लेने वालों के घर पहुंच जाते हैं और वसूली के लिए जमकर दबाव बनाते हैं। असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने माईक्रो फाईनेंश कंपनियों की गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियों को बंद कराने एवं वसूली को कम से कम 6 महीने के लिए स्थगित कराए जाने के लिए कलेक्टर सौरभ सुमन को पत्र लिखकर मांग की है। 5 आईजी जबलपुर रेंज भागवत सिंह चौहान अल्प प्रवास में छिंदवाडा पहुंचे ,जहां पुलिस कर्मियों के लिए बनाए गए 50 बिस्तरीय कोविड-19 अस्पताल का शुभारंभ करते हुए निरीक्षण किया। आईजी ने ऐसे पुलिस कर्मियों का भी उत्साह वर्धन किया जिन्होंने अपनी पुलिस की डयूटी के साथ इंसानियत के फर्ज को निभाया। लावाघोघरी थाने मे पदस्थ आरक्षक शीतल वाघमारे, टी आई सिटी कोतवाली मनीषराज भदौरिया समेत पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, इस दौरान जिला कलेक्टर सौरभ सुमन और पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल भी उपस्थित रहे। 6 जुन्नारदेव में बुखार पीड़ितों, सर्दी जुकाम आदि मरीजों के लिए पंडित रविशंकर स्कूल एवं गांधी पुस्तकालय में कोविड सहायता केंद्र खोला गया है जिसमे पीड़ित पहुचकर दवाएं ले सकते है। उन्हें सर्दी खासी बुखार के मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की जाएगी। जबकि जरूरत के सामान की किल्लत को देखते हुए एसडीएम मधुवन्त राय धुर्वे ने शहर में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 से 2 बजे तक होम डिलीवरी के जरिए किराना व्यापारी सामान दे सकेंगे। जबकि शनिवार व रविवार को टोटल लाकडाउन के कारण होम डिलीवरी नही की जाएगी। 7 रिसर्चों के अनुसार कोरोनॉ को शुरुआती संक्रमण के दौरान तेज तापमान के भाप से भी कमजोर किया जा सकता है जिसे अब शासन द्वारा गाव गाव में भाप केंद्र खोलकर लागू कर दिया गया है । ग्रामीणों इलाके में स्कूल ग्राम पंचायत भवन या स्कूलो के रसोई घर में कुकर के माध्यम से नली लगाकर भाप पैदा की जा रही है, जिसे ग्राम वासी सुबह शाम भाप केंद्र जाकर भाप ले रहे है। ऐसा ही एक भाप केंद्र अमरवाड़ा विकासखंड के चिखलीकला ग्राम पंचायत में देखने को मिला । जहाँ एक के बाद एक ग्रामीणों के द्वारा भाप केंद्र में जाकर भाप ले रहे और कर्मचारी की एक डियूटी लगाकर करबाय जा रहा स्कूल के प्रधानपाठक सुंदर सूर्यवंशी ने बताया कि शासन के आदेश का हम परिपालन करते हुए हम ये भाप केंद्र चला रहे। 8 पंचायत सचिवों के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सौंपा ज्ञापन रखी अपनी मांगे मांगो में उन्होंने बताया पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को कोरोना योद्धा माना जाए। अध्यक्ष प्रह्लाद उसरेठे ने कहा कि 10 मई तक यदि उन्हें कोरोना योद्धा की श्रेणी में नही रखा गया तो वे भी अन्य कर्मचारियों की तरहः काम बन्द करके घर मे परिवार के साथ रहेंगे। 9 दमुआ में रामेश्वर किराना दुकान को सील कर अर्थदण्ड लगा कर कार्यवाही की गई है जबकि एक दिन पहले राय बेकरी घर से दूध व अन्य आवश्यक सामग्री की बिक्री कर रही थी। उसे सील करके अर्थदंड की कार्यवाही की गई थी , बता दे कि दमुआ नायब तहसीलदार पूर्णिमा खण्डाइत, टीआई धर्मेंद्र कुशराम, एएसआई नारायण सिंह बघेल एवं पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र का दौरा कर कोरोना कर्फ्यू के नियमों के परिपालन कराने के लिए कड़ी कार्यवाही लगातार कर रहे है। वहीं दुकानदारो का भी दर्द झलकने लगा है कि लगातार एक माह से बंद कारोबार के कारण आर्थिक तंगी पैर पसारने लगी है। 10 रेमिडिशिविर इंजेक्शन के नाम पर हो रही कालाबाजारी को रोकने के छिंदवाड़ा अल्प प्रवास पर विगत दिनों आए जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया ने आपदा प्रबंधन की बैठक लेते हुए इंजेक्शन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मरीजों की सूची उनके मोबाइल नंबर सहित मीडिया में देने के निर्देश दिए थेँ । साथ ही उन्होने इंजेक्शन लगना सुनिश्चित करने की भी सख्त हिदायत दिए थे। लेकिन उनके निर्देश के बाद भी अभी तक एक भी बार रेमेडिशिविर इंजेक्शन लगाए जाने वाले मरीजों की सूची जारी नहीं की गईँ । 11 शनिवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस के दिन किरदार संस्थान द्वारा योग से निरोग कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। किरदार के सचिव ऋषभ स्थापक ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ पवन नेमा द्वारा कोरोना मरीजो एवं कोरोना से हाल ही ठीक हुए मरीजो के लिए शनिवार से प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम सत्र शाम 06 बजे से क्रियान्वित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जूम एप्पलीकेशन के माध्यम से संचालित होगा। 12 डॉ. हेनरी के जन्मदिवस 8 मई को पूरा देश विश्व रेडक्रास के रूप में मनाता है । इसी श्रृखंला में जिला रेडक्रास सोसायटी छिन्दवाड़ा के द्वारा जिला कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रास सोसायटी छिन्दवाड़ा के चेयरमेन जे.पी.सिंह ,सचिव डाॅ.दिलीप खरे , पदाधिकारी सुरेश अग्रवाल ,डॉ के के श्रीवास्तब ,एस ए ब्राउन, विनीत त्रिवेदी ,जाफरी ,विनोद तिवारी ,विजय सतीजा ,नितिन नासेरी, सहित अन्य रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों द्वारा 8 मई को दोपहर 01 बजे ऑन लाइन बेविनार के माध्यम से रेडक्रास दिवस मनाया गया । 13 सेन समाज संत शिरोमणि के आराध्य देव नंदा जी महाराज की 721 वी जंयती आज नरसिंहपुर रोड स्थित सेन समाज भवन प्रांगण मे महाराज की फोटो पर माला अर्पण कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर भारतीय युवा सेन समाज के प्रदेश प्रभारी दिनेश बंदेवार, वरिष्ठ संरक्षक सेवकराम बंदेवार, जिलाध्यक्ष सागर बंदेवार,जिला युवा अध्यक्ष हेंमत बंदेवार व सैलुन एशोसिएशन बंटी श्रीवास मौजूद रहे। उंन्होने केश शिल्पियों से अपील करते हुये कहा कि जरुरी होने पर घर से निकले व वेक्सीनेशन जरूर करवाये।