क्षेत्रीय
04-May-2021

इन दिनों पूरे देश में कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा रखी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में भी स्थिति चिंताजनक है और कोरोना ने कई लोगो की जान ले ली है। जिले में पदस्थ एसपी एस एस चौहान की पत्नी और बच्ची संक्रमित है,लेकिन परिवार की सुरक्षा के साथ लगातार जनजागृति लाने के लिए एसपी के कदम अभी भी पूरे मनोबल से आगे बढ़ रहे है।एसपी के लिए इसके बाद जिम्मेदारी दोहरी हो गई। वह परिजनों को भी पूरा ध्यान रख रहे है साथ ही लगातार अपने मातहतों का मनोबल बढ़ाने में भी पीछे नही है। एसपी एस एस चौहान चौहान कहते है कि पारिवारिक जिमेदारी और अपने कर्तव्य को एक साथ निभाने में थोड़ी कठिनाई जरूर आती है,लेकिन यदि मन मे विश्वाश हो तो निश्चित ही ऐसे कठिन समय से भी आसानी से पर पाया जा सकता है।वह कहते है कि हमारा फर्ज है कि परिवार के साथ ही सामाज को भी इस संक्रमण से लड़ाई लड़ने में मेरे अधीनस्थ सहयोगी ओर परिवार मेरा संबल है।


खबरें और भी हैं