अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ८ मार्च को मनाया जावेगा। वर्तमान में महिलाएं घरों से चूल्हा चौका के कार्य से बाहर निकलकर राजनीतिक व सामाजिक सहित शासकीय नौकरी व खेल गतिविधियों में काफी आगे बढ़ रही है। इसके अलावा आत्म निर्भर बनने के लिये समूह के माध्यम से व स्वयं रोजगार प्रारंभ कर अपने व अपने परिवार का जीवन यापन करने में सहभागिता निभा रही है। ऐसी ही महिलाओं से ईएमएस टीवी की टीम ने चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। जिसमें अपने कार्यक्षेत्र में सफल महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने व अन्याय व शोषण के खिलाफ आवाज उठाने व अपने आप को मजबूत करने की प्रेरणा दी लामता थाना क्षेत्र की युवती ने छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी के मामले में युवक के खिलाफ थाने मे शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए आरोपी शेख शरीफ मंसूरी के खिलाफ धारा २९४,३२३, ५०६ भारतीय दंड विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना दौरान पीडि़ता के धारा १६१ सीआरपीसी के कथन एवं वीडियोग्राफी कथन में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी शेख शरीफ खान घर में घुसकर बुरी नियत से खींचतान किया। पंवार समाज भरवेली के द्वारा राजाभोज की जयंती निरंतर ४ वर्षो से मनाई जा रही हैं। इस कार्यक्रम में पवार समाज के सभी लोग और परिवार सम्मिलित रहें । राजाभोज की जयंती पर विशेष अतिथियों द्वारा कक्षा १० वी १२ वी के अधिक अंक प्राप्त करने वाले बालक वा बालिकाओ को प्रमाण पत्र वा उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ बुजुर्गों को शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन उपस्थित रहें। जिले के लालबर्रा विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पांढरवानी - लालबर्रा के पंचायत भवन में ७ मार्च को १२ बजे से मवेशी- बैठकी बाजार की नीलामी आयोजित की गई। यह नीलामी की प्रक्रिया ग्राम प्रधान/ सरपंच अनीस खान, भाजपा नेता गिरीश पाठक, पंचायत सचिव केशव महोबे, सहायक सचिव कृष्णा पंचेश्वर एवं ठेकेदारों की मौजूदगी में प्रारंभ हुई । इस बाजार नीलामी की प्रक्रिया की शुरुआत में ठेकेदारों से जमानत राशि जमा करवाई गई । ६ म.प्र (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी की ए सर्टिफिकेट परीक्षा ल िटनेंट कर्नल एम रविचन्द्रन के निर्देशन में रविवार को जिले के ५ परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। जिसमें जिला मु यालय के शासकीय वीरांगना दुर्गावती स्कूल में भी परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में १९४ परीक्षार्थियों में १७४ परीक्षार्थी शामिल हुये। परीक्षा दो पॉलियों में हुई जिसमें प्रथम पॉली सुबह १० बजे से १ बजे तक लिखित परीक्षा व दोपहर २ से ५ बजे तक प्रायोगिक परीक्षा हुई। इस संबंध में सेकंड एनसीसी ऑफीसर कंचन महाजन ने बताया कि एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा जिले के पांच केन्द्र बालाघाट, बैहर, वारासिवनी, किरनापुर, कंटगी में संपन्न हुई।