1 मोहगांव जलाशय में खेती की सिंचित भूमि की जगह असिंचित भूमि का मुआवजा मिलने की शिकायत लेकर गुरुवार को 250 से ज्यादा किसान कलेक्ट्रेट पहुँचे।किसानों का आरोप था कि मोहगांव से 5 किमी दूर बन रहे जलाशय में उनकी भूमि का अर्जन शासन द्वारा किया गया था।जिसमे किसानों को 1 लाख 10 हजार रुपये एकड़ से मुआवजा दिया गया है।जबकि उन्हें नगरीय क्षेत्र की गाइडलाइन के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए था।इसके लिए 19 जनवरी 2020 को प्रशासन ने शान्ति समिति की बैठक भी की थी जिसमे 11 सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने की चर्चा हुई थी।मगर अब तक उनकी मांगे पूरी नही हुई।इन्ही मांगो को लेकर आज किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे दिया।जिसके बाद तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला ने उनसे मुलाकात कर उनकी मांगों का जल्द निराकरण करने की बात कही। 2 किसानों के आंदोलन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर गुरुवार को पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। वज्र वाहन सहित तीनों थानों की पुलिस फोर्स को यहां पर तैनात किया गया था।कोरोना प्रोटोकॉल के चलते सिर्फ 5 ही प्रतिनिधियों को अधिकारियों से मिलने की समझाइश दी गई। जबकि अन्य किसान कलेक्ट्रेट के सामने स्थित ग्राउंड में बैठे नजर आए। 3 मोहगांव जलाशय से आए किसान सुदामा मोहखेड़े का कहना था कि शासन द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिए जाने से अभी तक क्षेत्र में 36 किसानों की जान जा चुकी है।जिसमें 6 किसानों ने आत्महत्या की है जबकि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से 9 किसान अपना इलाज नहीं करा सके।जिसके कारण उनकी मौत हो गई। 4 भारतीय मजदूर संघ ने गुरुवार को मूल्य वृद्धि महंगाई और लंबित श्रमिक समस्या को लेकर शासन के नाम धरना प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बीएमएस के पदाधिकारियों का कहना था कि लगातार महंगाई और मूल्य वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद भी शासन द्वारा मजदूरों का हित ध्यान में नहीं रखा जा रहा है। 5 हरतालिका तीज का पर्व गुरुवार को जिलेभर में मनाया गया।इस अवसर पर महिलाओ ने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।गौरतलब है कि महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का व्रत खास अहमियत रखता है। यह व्रत भाद्रपद में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है।यह व्रत महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए और अविवाहित युवतियां अपने मनपसंद वर प्राप्ति के लिए रखती हैं।इस व्रत में महिलाएं अपने हाथों से महादेव और मां पार्वती की रेत या मिट्टी से मूर्ति बनाकर उनकी पूजा अर्चना करती हैं। 6 हरतालिका और गणेश उत्सव को लेकर गुरुवार को बाजारो में काफी भीड़ थी।इस मौके पर यातायात पुलिस द्वारा बाजारों में सघन निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था बनाई गई। --- 7 गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल नजर आ रही है।तीजा के दूसरे दिन गणेश प्रतिमा की घरो घर स्थापना होती है। इसे लेकर बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। जहां वे अपनी मनपसंद गणेश प्रतिमा खरीद कर रहे है।गणेश उत्सव को लेकर लोगो मे काफी उत्साह नजर आ रहा है। 8 अभिषेक ग्रुप द्वारा संचालित निःशुल्क एंबुलेंस सेवा के गुरुवार को 100 दिन पूरे हो गए है। जिसमें अभी तक 53 वृद्ध,गरीब और असहाय लोगो को इस एंबुलेंस के माध्यम से सेवाएं दी गई है। अभिषेक हुंडई के संचालक अभिषेक पाटनी ने बताया कि उनके ग्रुप द्वारा संचालित निशुल्क एंबुलेंस सेवा का उपयोग नागपुर,जबलपुर और भोपाल के अस्पतालों में जाने के लिए भी किया जा रहा है। यदि किसी असहाय या गरीब को इमरजेंसी में निशुल्क एंबुलेंस सेवा की आवश्यकता पड़ती है तो संस्थान द्वारा सेवा भाव से एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। 9 जुन्नारदेव में बीते दिनों तेज बारिश के चलते एक महिला नदी में बह गई थी। जिसका शव 3 दिन बाद गुरुवार को नदी में दिखाई दिया। जबकि महिला को 3 दिन से गोताखोरों द्वारा तलाशा जा रहा था आज नदी के किनारे पर उक्त महिला का शव मिला है।मृतक महिला की पहचान ग्राम पंचायत धादरा निवासी रामवती उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है। 10 जुन्नारदेव विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित नागदेव मंदिर में लगने वाले ऋषि पंचमी के मेले को एसडीएम मधुबन्त राव धुर्वे ने स्थगित कर दिया है स जिसके परिपालन में मंदिर परिसर में किसी भी तरह की भीड़ भाड़ एकत्रित ना हो इसके पालन हेतु पुलिस प्रशासन नवेगांव को नागदेव मंदिर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया द्य 11 कामगार कांग्रेस द्वारा जिले में श्रमिक अधिकार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कामगार कांग्रेस संगठन द्वारा मजदूरों को उनके हितों और अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।इसी क्रम में अमरवाड़ा के ग्रामीण अंचलों में मजदूर चौपाल लगाई जा रही है। कामगार कांग्रेस का कहना है कि उक्त क्षेत्र में मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है। इसे लेकर कामगार कांग्रेस 14 सितंबर के दिन जिला प्रशासन को ज्ञापन देगी। जबकि 15 सितंबर को अमरवाड़ा में आंदोलन करेगी।