क्षेत्रीय
30-Mar-2022

पातालकोट में लगी आग 6 मकान जलकर हुए खाक 1 ब्लैक में ई टिकट बेचने वाला गिरफ्तार, आरपीएफ ने की पांढुर्णा में कार्यवाही 2 सामान्य से 5 डिग्री अधिक अधिक रहा तापमान, गर्मी के चलते निगम ने शहर में रखना शुरू किया प्याऊ 3 पेट्रोल डीजल और रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, शहर महिला कांग्रेस ने फूंका महंगाई का पुतला 4 उद्योग कार्यालय ने आयोजित किया रोजगार मेला, भाजपा नेताओं ने की कार्यक्रम में शिरकत पातालकोट के कर्रापानी गांव मेें बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने 5 मकानों को राख कर दिया। इन घरों में रहने वाले ग्रामीण महुआ बीने और फसल की कटाई करने खेतों में गए हुए थे। बच्चों के द्वारा आग लगने का शोर मचाने पर आगजनी की घटना की बात सामने आई। जिसके बाद क्षेत्र में ही काम कर रही जेसीबी की मदद से मकान को ढाहकर आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना की खबर लगते हैं मौके पर तामिया जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम वारीवे, तामिया तहसीलदार और टीआई मौके पर पहुंच गए। जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम वारीवे ने बताया कि पातालकोट के ग्राम कर्रापानी में आगजनी की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर 6 घरो में आग से नुकसानी हुई है। जबकि कोई भी जन और मालहानि नहीं हुई है। एक बुजुर्ग को हल्की चोटे आई थी। जिन्हें उपचार के लिए तमिया स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया। सभी पीड़ित 6 परिवार के 35 लोगों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र में रुकने और भोजन की व्यवस्था फिलहाल बनाई गई है। 1 ई टिकट की कालाबाजारी करने वाले एमपी ऑनलाइन के संचालक को आरपीएफ टीम ने पांढुर्णा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरपीएफ पुलिस ने पार्थ ग्राहक सेवा के संचालक आरोपी मनोज पानबूड़े उम्र 37 वर्ष को 341.80 रुपये की 16 ई टिकिट और लगभग 10 हजार रुपये की 15 यात्रा समाप्ति की ई-टिकट के साथ पकड़ा है। जबकि आरोपी के कंप्यूटर,मोबाइल,प्रिंटर को भी रेलवे पुलिस के द्वारा जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले में आरपीएफ के निरीक्षक राजेश बुनकर,सहायक उप निरीक्षक एसएन यादव, प्रधान आरक्षक एमसी गुर्जर, आरक्षक गुड्डू कुमार आरपीएफ पोस्ट आमला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 2 शहर में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते अब दोपहर में सड़कें सुनसान होने लगी है। बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 5.5 डिग्री ज्यादा था। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिक निगम के द्वारा जगह जगह प्याऊ खोले जा रहे हैं। कमिश्नर हिमांशु सिंह के निर्देश पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्याऊ की व्यवस्था निगम के अमले के द्वारा की गई। इससे कलेक्ट्रेट परिसर आने वाले आवेदक और अन्य लोगों को सुगमता से शीतल पेय जल मिलेगा। 4 पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में वृद्धि को लेकर शहर महिला कांग्रेस ने आज जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर कुक्कू ब्यौत्रा के नेतृत्व में स्थानीय राजीव भवन के सामने कांग्रेस ने महंगाई का विरोध करते हुए पुतला भी फूंका। इस अवसर पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मीना कोरी, नंदा ठाकरे, गबांदेर गौरी, चक्रवर्ती रोशनी श्रीवास, रानी साहू सहित अन्य महिलाएं विरोध प्रदर्शन में शामिल थी। 5 हर्रई क्षेत्र के भाजपा जिला महामंत्री मनोज नेमा के द्वारा रैली निकालकर अनर्गल शब्द कहे जाने के विरोध में आज जिला युवक कांग्रेस के द्वारा जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौपते हुए आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य यहाके, उमेश चौहान, पिंचु बैस सहित समस्त युवक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। आमगांव में अग्नि पीड़ित परिवार को टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा गेंहू, चावल, कम्बल, दरी, वस्त्र, भोजन निर्माण सामग्री, साबुन, तेल साड़ियां,भेंट कर सहायता उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष पोहपसिंह वर्मा, सचिव राकेश मालवीय, परमाल सिंह ठकरिया, नितेन्द्र गिरी गोस्वामी, वर्षा रानी जुमहारे सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। नगर पालिक निगम सभाकक्ष में आज प्रति बुधवार की तरह इस बार भी साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई,अतिक्रमण, जलकर सहित अन्य मामलों को लेकर भी उन्होंने विभागीय समीक्षा की।इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर अनंत लाल धुर्वे,ईई ईश्वर सिंह चंदेरी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते सप्ताह से हड़ताल पर हैं। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जिला सहकारी समिति के कर्मचारियों से मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कर्मचारियों और सदस्यों की समस्या प्रदेश सरकार तक पहुंचा कर उनका जल्द निराकरण करने की बात कही। केंद्र शासन और मध्यप्रदेश शासन की योजना के अनुसार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। उसी क्रम में आज जिला उद्योग कार्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें वर्चुअल के माध्यम से प्रभारी मंत्री कमल पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं को चेक वितरण किए गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस इकाई के लिए ग्राम जामुनझिरी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज के बौद्धिक सत्र में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन स्थित एक प्राइवेट रेस्टोरेंट में आज निशान नकाब महोत्सव को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि निशान नकाब महोत्सव 2 अप्रैल को होगा। पश्चिम वनमंडल की परासिया रेंज के ग्राम झुर्रे में सीसीएफ स्क्वाड ने बड़ी कार्रवाई किया है। दस्ते ने यहां एक बढ़ई के ठिकाने से 119 नग 0.849 घनमीटर सागौन जब्त किया है। बुधवार की गई कार्रवाई में अमले ने मौके पर मिली सागौन सहित चिरान के लिए उपयोग में आने वाले तमाम औजार जब्त कर बढ़ई पिता पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सीसीएफ उडनदस्ता प्रभारी देवेंद्र सोनी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से आरोपी को पकडऩे घेराबंदी की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिलते ही छापामार कार्रवाई की गई है। मामले में झुर्रे निवासी चंद्रभान पिता सोकेलाल के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। नगर पालिक निगम टीम के अमले द्वारा आज शहर के मुख्य बाजारों और स्थानीय शनिचरा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की गई। निगम के द्वारा 10 दुकानों के टीन शेड खुलवाए गए हैं। जिन पर 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। इस कार्यवाही में निगम राजस्व अधिकारी साजिद खान, नीरज तांबे, वार्ड प्रभारी शेखर पटेल, ऋषभ स्थापक, शेख हसन सलीम कुरेशी, दुर्गेश रघुवंशी, गोविंद चौहान मौजूद थे।


खबरें और भी हैं