क्षेत्रीय
16-Dec-2020

नगरीय निकाय का आरक्षण होने के बाद भाजपा और कांग्रेस में चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर मंथन शुरू हो गया है । इसी सिलसिले में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक राजधानी भोपाल पहुंचे । जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर मंथन किया । इसके अलावा उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर भी बैठक में पदाधिकारियों के साथ चर्चा की । आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक 19 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं इस दौरान वह प्रदेश के अलग-अलग संभाग और जिलों में जाकर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे ।


खबरें और भी हैं