1 जबलपुर में 18+ वालों के लिए जिले में 14 सेंटर्स बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी सेंटर्स स्कूल, मंदिर, कम्यूनिटी हाल में बनाया गया है। शनिवार आठ मई को जिले में कुल 1490 लोगों को वैक्सीन लगेगी। कोविन एप या आरोग्य सेतु पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शत्रुघन दाहिया के मुताबिक रजिस्ट्रेशन बड़ी संख्या में लोगों ने कराए हैं। वरीयता सूची के अनुसार लोगों को वैक्सीन लगवाने का मैसेज भेजा जा रहा है। इस बार सप्ताह में कुल चार दिन ही वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया गया है। 2 अप्रैल माह से ही भीषण गर्मी का आगाज हो जाता है, लेकिन अभी मई माह शुरू हो गया है। ऐसे में अधिकांश जंगलों के नाले, बोरी बंधान व तालाबों का जल सूखने से हरियाली गायब हो गई है और वन्यप्राणी पानी की तलाश में गांव की ओर रूख करने लगे है। इससे शिकारियों को शिकार, आवारा कुत्तों या फिर चौपहिया वाहनों की चपेट में आने से मौत होने की संभावना बनी रहती है। इसके बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 3 कोरोना का असर ट्रेनों और बसों के आवागमन पर भी काफी पड़ा है। मार्च के मुकाबले जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या में 80 फीसदी तक की कमी आई है। बस स्टेंड पर भी 90 फीसदी तक बसों की संख्या घट गई है। इनमें यात्री संख्या भी सामान्य दिनों के मुकाबले आधे से भी कम रह गई है। 4 मध्य प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी इतने असंवेदनशील और अमानवीय हो चुके हैं कि कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से संक्रमित नियमित, संविदा और आउटसोर्स लाइन कर्मी अथवा कर्मी के परिजनों के संक्रमित होने पर अनुपस्थित रहने वाले लाइनमैनों को नोटिस जारी कर नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं.जबकि ये बात आज सबको ज्ञात है कि स्वयं के अथवा परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर आइसोलेशन में रहना जरूरी है, . पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लाइन कर्मियों द्वारा ये जानकारी दी जा रही है कि परिजन अथवा स्वयं के कोरोना संक्रमित होने पर वे ड्यूटी पर अनुपस्थित हो रहे हैं. जिसकी वजह से जमीनी अधिकारियों द्वारा नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों की वेतन वृद्धि रोकने, निलंबित करने तथा नौकरी से निकालने की धमकी देने के साथ ही नोटिस जारी किए जा रहे हैं. 5 नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडीकल कॉलेज अस्पताल में पानी की किल्?लत नहीं होगी। मेडीकल के स्टॉफ के साथ ही मरीजों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम द्वारा मेडीकल में अलग से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिससे 24 घंटे सातों दिन पानी मिलेगा। निगमायुक्त संदीप जीआर ने पाइपलाइन बिछाए जा रहे कार्य का जायजा लिया। मेन राइजिंग लाइन से अलग पाइप लाइन जोड़ कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 24 घंटे भरपूर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। 6 रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन को लेकर तो विवि प्रशासन ने अवकाश में भी विवि खोलकर कार्रवाई कर दी लेकिन विश्वविद्यालय में पदस्थ अतिथि विद्वानों को अपने हवाले पर छोड़ दिया गया। स्थिति यह है कि विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष घरों पर हैं कोई अपने आपको अस्वस्थ बताकर आने से कतरा रहा है तो कोई कोरोना संक्रमित होने का हवाला दे रहा है। जबकि ऐसे में अतिथि विद्वानों को अपनी उपस्थिति पत्रक, वाउचर पर दस्तखत करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 7 बिजली उपभोक्ताओं के घर अप्रैल माह की रीडिंग संभव है कि न हुई हो। ऐसे उपभोक्ताओं को कंपनी पिछले माह की खपत के आधार पर ही बिल जारी करेंगी। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने खुद से मीटर की खपत का फोटो कंपनी के पास भेजा है उन्हें वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी होंगे,हालांकि ऐसा करने वालों की शहर में संख्या महज दो फीसद से भी कम है। 8 मप्र हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि चुनिंदा निजी अस्पतालों को सीधे निर्माताओं से रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने की अनुमति क्यों दी जा रही है। चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक और जस्टिस अतुल श्रीधरन की डिवीजन बैंच ने राज्य सरकार से यह भी पूछा है कि निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन पर रोक क्यों लगाई गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 मई को निर्धारित की गई है। 9 चार महीने पहले पंजाब के होशियारपुर से ब्याह कर आई नवज्योति मक्कड़ शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। शव बंद कमरे में साड़ी के फंदे में पंखे से लटका मिला। उधर, जर्मनी में इंजीनियर पति को जैसे ही इसकी खबर लगी, तो उसने भी पंखे से झूल कर सुसाइड कर ली।