क्षेत्रीय
04-Jul-2022

देवास भोपाल फोर लेन सञ्चालन कम्पनी द्वारा होटल पलास रेसीडेंसी में सामाजिक कार्यों सी एस आर की प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश सड़क विकाश निगम और मुख्य अतिथि डी आई जी एडमिन रुचि वर्धन मिश्रा के मार्गदर्शन में देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन द्वारा लड़कियों को आत्म निर्भर बनाने और सामाजिक सुरक्षा के लिए किये जा रहे सामाजिक कार्यो को प्रस्तुत किया गया। देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन द्वारा अपने सी एस आर के माध्यम से ग्रामीणों की समाजिक जीवन शैली को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के प्रयास स्वरूप जरूर मंद परिवार की लड़कियों को निः शुल्क जीवन कौशल की शिक्षा के साथ रोजगार दिलवाया जा रहा है, जिसमे जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं खुदरा विक्रेता क्षेत्र शामिल है। मुख्य अतिथि डी आई जी एडमिन PHQ भोपाल रुचि वर्धन मिश्रा ने लड़कियों का मनोबल और आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए उनको समानानित करते हुए उपहार भेट किया। कम्पनी सी ई ओ नीरज सांघी और डाक्टर जफर खान ने बताया की हमारा उद्देश्य सी एस आर के के माध्यम से कार्य केवल पेपर तक सीमित न रहे परिणाम समाजिक बदलाव के रूप में सामने आए


खबरें और भी हैं