क्षेत्रीय
09-Apr-2022

मध्यप्रदेश सीहोर में एक व्यक्ति ने नाग को मार डाला। इसके 15 घंटे बाद नागिन ने उसके 12 साल के बेटे को डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामला बुदनी तहसील के जोशीपुर गांव का है। गुरुवार सुबह 9 बजे मजदूर किशोरी लाल को घर के पास एक नाग दिखाई दिया, जिसे किशोरी ने मारकर जंगल में फेंक दिया। रात 2 बजे नागिन ने घर में सो रहे उसके बेटे रोहित को डस लिया। रोहित के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे। परिजनों ने पहले उसकी झाड़-फूंक कराई। इसके बाद भी हालत बिगड़ती गई तो बच्चे को नर्मदापुरम अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया , लेकिन परिजन रोहित को वापस गांव ले गए। उन्होंने गांव में दोबारा झाड़-फूंक कराई। सुबह करीब 5 बजे रोहित की मौत हो गई।


खबरें और भी हैं