1 इंदौर से बालाघाट जा रहीं स्लीपर बस छिन्दवाड़ा जिले के मेनिखापा के पास नाले में पलट गई। जिससे बस में सवार आधे से अधिक लोग घायल हो गये। बस में सवार करीब 50 लोगो मे से 27 घायल हो गए जबकि 2 लोगो की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार मैनीखापा के पास गुरुवार की रात करीब 12 बजे वर्मा की बस क्रमांक 04 पीए 4363 दुर्घटना का शिकार हुई है। घायलो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू घायलों का हालचाल लेने शुक्रवार को अस्पताल पहुचे। 2 कोतवाली थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज में गुरुवार की देर शाम स्टूडेंट एवं कुछ बाहरी युवकों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है जिसके चलते मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी पुलिस बल आज शुक्रवार को मौजूद रहे। विवाद में मारपीट की भी खबर है घटना की सूचना पहुंचने पर कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया था।। पुलिस ने यहां कुछ बाइक भी बरामद की थी । इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में अब तक गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के डीन के ड्राइवर व छात्रों के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई थी । 3 छिन्दवाडॉ में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है, हर दिन औसतन 12 केस सामने आ रहे है जिससे कन्टेनमेन्ट छेत्रो की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी जानकारी के अनुसारछिन्दवाड़ा के ग्राम कोटलबर्री तथा छिन्दवाड़ा नगर के वार्ड 6 में पुलिस लाईन पानी टंकी के पास, वार्ड 23 में तिलक चैक रघुवंशी मोहल्ला, वार्ड 25 में मातेश्वरी कॉलोनी पटेल मंगल भवन के पास, वार्ड 34 में पॉवर हाउस के पास चंदनगांव व मिशन अस्पताल कैंपस, वार्ड 39 में जजेस कॉलोनी, वार्ड 43 में मिशन अस्पताल कैंपस व सिविल लाईन में एक-एक एवं वार्ड 17 में पंजाब भवन के पास नरसिंहपुर रोड गली नंबर-17 में 3 और वार्ड 25 मिश्रा कॉलोनी में दो व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाये जाने पर म.प्र.पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के अंतर्गत कन्टेनमेन्ट छेत्र घोषित किया गया है। 4 भारत सरकार एवं मध्यप्रदेष षासन के निर्देषानुसार रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय जबलपुर रासेयो प्रकोष्ठ व मुक्त इकाई एनएसएस के द्वारा भारत की स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत का स्वतंत्रता सग्राम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक जबलपुर डॉ. अशोक कुमार मराठे के द्वारा सम्पूर्ण संगोष्ठी कि जानकारी दी गई। बेवीनार में कार्यक्रम के संरक्षक व अध्यक्ष प्रो. कपिल देव मिश्र कुलपति रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय जबलपुर, मुख्य अतिथि के रूप में प्रों. रामदेव भरद्वाज कुलपति अटल बिहारी वाजपाई हिंदी विष्वविद्यालय भोपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। , 5 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा की पदाधिकारियों की भाजपा की संगठनात्मक एवम समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी । जिसमे मध्य प्रदेश शासन के योजनाओं से लेकर संगठन की मजबूती एवं कार्य करने की शैली को लेकर बात कही गई। 6 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान श्मिशन नगरोदयश् कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के साथ ही छिंदवाड़ा जिले के सभी नगरीय निकायों में भी किया गया। नगर निगम छिन्दवाड़ा द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान में किया गया । । नगर निगमआयुक्त हिमांशु सिंह ने बताया कि राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा राज्य के नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को पहुंचाने एवं आगामी पंचवर्षीय नगरीय विकास योजना रोडमैप पर संगोष्ठी और विमोचन के उद्देश्य से प्रदेश में श्मिशन नगरोदयश् कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 7 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मिशन नगरोदय के तहत किये जा रहे विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितलाभ वितरण और नगरीय अधोसंरचनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।इस आयोजन में विधायक सुनील उईके एसडीएम मधुवन्त राव धुर्वे, जुन्नारदेव नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा रमेश साहू, नगरपालिका दमुआ अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, समस्त पार्षद गण, नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिक एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। 8 अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव, जिलाध्यक्ष बंटी साहू भाजपा के साथ में एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज चैरे, लोकेश डेहरिया महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मंडल की मौजूदगी में अंबेडकर चैराहा पर बाबा साहब एवम शहीद मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। । 9 अध्यापक संवर्ग से राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त प्राथमिक शिक्षक ,माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक को मिलने वाली प्रथम क्रमोन्नति को स्थगित कर दिया है साथ ही जिन शिक्षकों को प्रथम प्रथम क्रमोन्नति के लाभ के आदेश जारी कर दिए गए थे उन्हें भी स्थगन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश प्रेषित किए गए ।मध्य प्रदेश के 2,56,000 अध्यापकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा ’राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने उक्त आदेश के विरोध में समस्त विकासखंडों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा छिंदवाड़ा में जिलाध्यक्ष किरण शर्मा,पंजाब राव दरवई,अरविंद भट्ट,कुलदीप मोखलगाय,महेश भादे,ताराचंद भलावी विनोद डेहरिया ने ज्ञापन सौंप सौंप कर इस तुगलकी आदेश को यथाशीघ्र निरस्त कर पूर्ववत क्रमोन्नति का लाभ देने का ज्ञापन सौंपा । 10 राजमाता सिंधिया षासकीय कन्या महाविदयालय में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अम्ृत महोत्सव कार्यक्रम का षुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए उद्बोधन के सीधे प्रसारण से षुरू हुआ । महाविद्यालय में प्राचार्य कामना वर्मा के निर्देषन में आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 11 आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या साध्वी श्री 105 गुरुमती माताजी का ससंघ ग्राम रझाड़ी पिपला एवं मोहगांव हवेली नगर में आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। जैन साध्वी संघ के आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गोपाल वंजारी, ग्राम पटेल नत्थुजी पराड़कर, प्रिंसिपल ममता वंजारी, नपा सभापति आनंद कलम्बे, मंगलेश जैन, मनोज कोठेकर, बबन गड़ेकर उपस्थित रहे। साध्वी संघ ने रझाड़ी पिपला में रात्री विश्राम किया था, शुक्रवार की सुबह अपनी यात्रा आरंभ कर सुबह मोहगांव हवेली पहुंचे। 12 सतपुड़ा विधि महाविद्यालय के विशेष सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय छिंदवाड़ा के सौजन्य से मध्यस्थता और विवाद निपटारा के प्रपत्र व पंपलेट बांटे गए। साथ ही विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान एवं कोविड-19 से बचाव हेतु लगभग 300 मास्क का वितरण 103 परिवार में किया गया । बौद्धिक चर्चा में सुदेश कुमार सिंह डीएसपी छिंदवाड़ा के द्वारा यातायात से संबंधित नियम एवं हेलमेट की अनिवार्यता के कारण और बचाव के विषय में तथ्यात्मक एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । 13 इस समय कोरोना लगातार बढ़ रहा है कोरोना को देखते हुए छिंदवाड़ा निवासी पर्वतारोही नीरज डेहरिया और ज्योति डेहरिया ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमा पर कोरोना के प्रति लोगों को जागृत करने का मोर्चा उठाया है। उंन्होने यह अभियान शिवरात्रि से शुरू किया है।