क्षेत्रीय
05-Jan-2023

मध्यप्रदेश में वोटरों की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 85 हजार 876 हो गई है। एक महीने चले वोटर लिस्ट अपडेशन में 13 लाख 39 हजार नए मतदाता बढ़े हैं। इनमें महिला वोटर ज्यादा है। पुरुष के मुकाबले महिलाओं के 75 हजार से ज्यादा नाम जुड़े हैं। 18-19 एज ग्रुप में 11 लाख 81 हजार 747 वोटर हो गए हैं जो आने वाले चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 80 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं का आंकड़ा 7 लाख 40 हजार के पार पहुंच गया है। गुरुवार को प्रदेश के 64 हजार 100 पोलिंग बूथ पर BLO की मौजूदगी में वोटर लिस्ट लगाई गई। प्रदेश में नाम जोड़ने-हटाने या संशोधन की प्रोसेस लगातार चलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में 9 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच मतदाता संक्षिप्त पुर्नरिक्षण की कार्रवाई की गई। इस दौरान 64 हजार 100 मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहे। उनकी मदद से फार्म-6 (नाम जोड़ने) फार्म-7 (नाम हटाने) और फार्म-8 (संशोधन) आवेदन लिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी ।


खबरें और भी हैं