महिदपुर अखंड हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य शेखर के निर्देश अनुसार स्थानीय चोक बाजार पर अखंड हिंदू सेना नगर इकाई द्वारा कांग्रेस नेता व विधायक कांतिलाल भूरिया के द्वारा की गई विवादित टिप्पणी जिसमें भूरिया ने राम मंदिर के निर्माण में धन संग्रह कर रहे संघ विहिप भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपमानित करते हुवे कहा गया था कि ये लोग सुबह से साम तक राम मंदिर के नाम पर चंदा करते हे और रात में चंदे के पैसों से शराब पीते है इस विवादित बयान के बाद समस्त हिंदू समाज व राम भक्तो मेंआक्रोश हे इस बयान के विरोध स्वरूप अखंड हिंदू सेना के द्वारा कांतिलाल भूरिया का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया पुतला दहन के पूर्व युवामोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष डॉ विपुल धड़ीवाल के द्वारा उपस्थित समस्त राम भक्तो को भूरिया के विवादित बयान की जानकारी दी पुतला दहन में अखंड हिंदू सेना के प्रांत उपाध्यक्ष मनोज प्राजापत जिला संयोजक गोलू गंगवाल सोनू मीणा आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व राम भक्त उपस्थिति थे ....