1. कमलनाथ से चुनाव लड़ना बच्चों का खेल नहीं है-गौरीशंकर बिसेन राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग वर्ग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कहा है कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ है और यहां से चुनाव लडऩा बच्चों का खेल नहीं है। गुरुवार को सर्किट हाउस में उन्होनें पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। बिसेन ने कहा कि पार्टी के सभी जिम्मेदारों और नेताओं को मिलकर सोचना होगा कि यहां से चुनाव कैसे लडऩा है और किसे लड़वाना है। ध्यान रहे पिछले कुछ दिनों से बिसेन छिंदवाड़ा जिले में ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े में उनका यह तीसरा दौरा है। वे जिले में दौरा कर पिछड़ा वर्गों के लिए सरकार की योजनाओं और उनकी समस्याओं पर समीक्षा में लगे हैं। उनके छिंदवाड़ा से बढ़ रहे लगाव को भावी राजनीतिक परिदृश्य से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वे पहले भी छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लडऩे की मंशा जाहिर कर चुके हैं हालांकि वे खुलकर अभी कुछ बोल नहीं रहे लेकिन आगामी चुनाव को लेकर उनके बयान इस बात को और हवा दे रहे हैं। 2. देवकीनंदन ठाकुर की शिव महापुराण कथा कल से स्थानीय दशहरा मैदान में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू और उनके परिजनों के द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध देवकीनंदन ठाकुर के द्वारा भगवान शिव की कथा सुनाई जाएगी। शिव महापुराण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आज गुलाबरा स्थित सृष्टि माता मंदिर से शिव महापुराण और कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 3. शिवरात्रि मेले की तैयारी निगम कमिश्नर पहुंचे पातालेश्वर धाम पातालेश्वर धाम में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल मेला लगता है। शिवरात्रि में आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियों को लेकर निगम कमिश्नर आज पातालेश्वर और मोक्ष धाम मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। जहां पर व्यवस्था बनाने और स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश निगम कमिश्नर राहुल सिंह ने निगम कर्मचारियों को दिए। इस मौके पर आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे। जिनसे निगम कमिश्नर ने चर्चा की। 4. मिशन अंत्योदय का प्रशिक्षण जनपद पंचायत सभाकक्ष में आज मिशन अंत्योदय को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा मिशन अंत्योदय और शासन की योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई। जिला पंचायत एडिशनल सीईओ एस के गुप्ता ने बताया कि मिशन अंत्योदय के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला को आयोजित किया गया था। 5. टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग-लखनऊ जीता नागपुर हारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मनोहर लाल मालवीय की स्मृति में इंडियन ऑयल टी 20 क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी क्रिकेट मैदान में चल रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में आज आईपीएल लखनऊ की टीम ने ब्लैक कैप नागपुर को 9 विकेट से हराया। 6. मोक्ष धाम में विराजित होगी नई शिव प्रतिमा मोक्ष धाम स्थित महाकाल मंदिर में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव की नई प्रतिमा विराजित की जा रही है। मोक्ष धाम सेवा समिति के द्वारा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी क्रम में आज भगवान शिव की नई प्रतिमा कों गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 7. निगम ने 16 अवैध नल कनेक्शन काटे नगर पालिक निगम के द्वारा वार्ड नंबर 30 अलीनगर के चुहिया मोहल्ला में 16 अवैध नल कनेक्शन को काटा गया है। निगम कमिश्नर राहुल सिंह के निर्देश पर जल प्रदाय प्रभारी सहायक यंत्री विवेक चौहान के द्वारा नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई है। जबकि अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए चालानी कार्यवाही भी की गई है। 8. जेल जाने वाला सहायक शिक्षक निलंबित ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरपा प्राचार्य के प्रतिवेदन पर तामिया के ग्राम कुरगला शासकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक कलीराम डंडोलिया कों निलंबित किया गया है। सहायक शिक्षक पर गिरफ्तार होकर जेल में दाखिल होने के संबंध में यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिछुआ में अटैच किया गया है। 9. खजरी में निकली विकास यात्रा प्रदेश सरकार के द्वारा शासन की योजनाओं को जनमानस तक सुगमता से पहुंचाने के लिए विकास यात्रा निकाली जा रही है। जिसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी जनता को बताई जा रही है। इसी क्रम में आज शहर में विकास यात्रा खजरी पहुंची। जहां पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। विकास यात्रा में भाजपा नेता शेषराव यादव विजय पांडे क्षेत्रीय पार्षद बंटी उइके सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। 10. महिला कांग्रेस में नियुक्ति कांग्रेस कार्यालय में आज महिला कांग्रेस संगठन के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कांग्रेस संगठन के क्षेत्रवार अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी ने इस संबंध में जानकारी दी। 11. सोनी महापंचायत के संयोजक बने लव कुश सोनी सोनी महापंचायत समाज के संयोजक के रूप में लव-कुश सोनी की नियुक्ति की गई है। उन्हें सोनी समाज महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लवकुश सोनी ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार माना है।