क्षेत्रीय
14-Apr-2021

मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। बुधवार को कांग्रेस के विधायक मिंटो हाॅल परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर धरने पर बैठे। पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी, पीसी शर्मा और विधायक कुणाल चौधरी अपने कंधे पर ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर दोपहर करीब 1 बजे मिंटो हाॅल परिसर में पहुंचे। यहां गांधी प्रतिमा के सामने विधायक सिलेंडर लेकर धरने पर बैठ गए। विधायकों ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हो रही है। अस्पतालों में बेड नहीं है लोग रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए परिजन भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता से लेना देना नहीं है। वह अस्पतालों के हालात देखने के बावजूद झूठ पर झूठ बाेले जा रही है।


खबरें और भी हैं