क्षेत्रीय
07-Apr-2021

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने पुत्र विधायक जयवर्धन सिंह के साथ आज टीकमगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अवैध रेत कारोबार जैसा गंभीर आरोप लगाया इसके साथ ही उन्होंने टीकमगढ़ विधायक को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने कांग्रेस की सरकार के समय खुद पर कार्यवाही न हो जाए इसलिए कई कांग्रेसी नेताओं को झांसे में फसाया था और कार्यवाही से बच निकले थे। इन दिनों विधायक गिरी अवैध कारोबार मे लिप्त हैं। शिवराज सिंह इनके खिलाफ क्यों कार्यवाही नहीं कराते


खबरें और भी हैं