क्षेत्रीय
08-Feb-2021

महावीर मेडिकल कॉलेज भोपाल में नवीन वेदी प्रतिष्ठा एवं भगवान महावीर की प्राचीन प्रतिमा का लघु पंचकल्याणक मुनि श्री 108 अजित सागर जी महाराज मुनि श्री दया सागर जी महाराज तथा विवेकानंद जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ प्रतिष्ठाचार्य सुमित जी ने नियमित रूप से भगवान का अभिषेक शांति धारा एवं भगवान के गर्भ कल्याण से लेकर मोक्ष कल्याणक तक की सारी विधियां संपन्न कराई पंचकल्याणक के सौधर्म इंद्र देवेंद्र जैन रुचि प्रिंटर्स कुबेर इंद्र मनोहर लाल टोंगिया, यज्ञ नायक डॉ राजेश जैन, महेंद्र इंद्र सुनील 501 तथा इंद्र के रूप में सनत जैन का चयन किया गया था इन सभी लोगों ने मिलकर पंचकल्याणक महोत्सव की सभी विधियों को पूर्ण किया मुनि श्री 108 अजित सागर जी महाराज की उपस्थिति में सारे धार्मिक आयोजन संपन्न हुए नई वेदी एवं भगवान महावीर की प्राचीन प्रतिमा को जिनालय में प्रतिष्ठित किया गया


खबरें और भी हैं